Move to Jagran APP

भारत में 19 अप्रैल को लॉन्च होगी नई BMW X3, ऑडी Q5 से होगा मुकाबला

BMW ने घोषणा कर दी है कि वह अपनी नई जनरेशन X3 को भारत में 19 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Mon, 26 Mar 2018 02:34 PM (IST)Updated: Wed, 28 Mar 2018 07:48 AM (IST)
भारत में 19 अप्रैल को लॉन्च होगी नई BMW X3, ऑडी Q5 से होगा मुकाबला
भारत में 19 अप्रैल को लॉन्च होगी नई BMW X3, ऑडी Q5 से होगा मुकाबला

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ने घोषणा कर दी है कि वह अपनी नई जनरेशन X3 को भारत में अगले महीने लॉन्च करने जा रही है। कंपनी अपनी BMW X3 को 19 अप्रैल, 2018 को लॉन्च करने जा रही है। बता दें जर्मनी की राजधानी बावेरिया में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक है। कंपनी ने इसे वर्ष 2003 में लॉन्च किया था और पिछले 14 वर्षों में दो जनरेशन के हिसाब से यह 15 लाख यूनिट्स से ज्यादा बिक चुकी है।

loksabha election banner

भारत में BMW X3 एक पॉपुलर एसयूवी है और ग्राहकों के बीच इसकी काफी डिमांड है। कंपनी ने नई X3 में कई बदलाव किए हैं और इसे पहले से ज्यादा आक्रामक लुक दिया है। कार का हैडलैंप और ग्रिल एक दूसरे से अलग हैं और इसमें X5 और नई 5 सीरीज जैसा डिजाइन दिया है। पुराने जनरेशन के मुकाबले कार का ग्रिल पहले से बड़ा दिया है। इसके अलावा कार में नए बंपर के साथ ज्यादा एयर इनटेक्स और LED हेक्सागोनल फॉग लैंप्स दिया गए हैं। नई X3 में फुल LED हेडलैंप्स और फॉग लैंप्स के साथ फुल LED 3D लैंप्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट में 18 इंच का व्हील साइज और टॉप मॉडल में 21 इंच का व्हील साइज दिया जाएगा।

इंटीरियर में नए केबिन के साथ नया डिजाइन भी दिया जाएगा। नई X3 के डेशबोर्ड में इनबिल्ट स्क्रीन दी जाएगी और इसमें गेस्चर कंट्रोल भी शामिल किया जाएगा। इंफोटेनमेंट में फीचर्स के तौर पर एप्पल कारप्ले और एंडायड ऑटो को स्टैंडर्ड रखा जाएगा। हालांकि, नई X3 में इंफोटेनमेंट के गेस्टर कंट्रोल को ऑप्शनल रखा जाएगा। नई X3 में फ्रंट और रियर पैसेंजर के बैठने के लिए ज्यादा स्पेस दिया जाएगा और इसके बूट स्पेस को भी बढ़ाया जाएगा। ज्यादा इंटीरियर स्पेस के तौर पर इसमें 2.2 इंच बड़े व्हीलबेस दिए जाएंगे।

पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नई X3 सिर्फ डीजल ट्रिम में उतारी जाएगी। इसका xDrive20d 188bhp की पावर देगा। वहीं, ज्यादा पावरफुल xDrive30d वेरिएंट 262bhp की पावर देगा। सभी इंजन 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ट्रांसमिशन से लैस हैं।

ऑडी Q5 से होगा मुकाबला:

नई BMW X3 का मुकाबला ऑडी Q5 से होगा। लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने भारत में अपनी नई Q5 को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी कीमत 53.25 लाख रुपये रखी है। नई Q5 में 2.0 लीटर का डीजल इंजन लगा है, जो 190PS की पावर और 400NM का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स के साथ है। Q5 की टॉप स्पीड 218kmph है और 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ने के लिए इसे 7.1 सेकेंड का समय लगता है। बात माइलेज की करें तो नई Q5 एक लीटर में 17.01 km की माइलेज देती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.