Move to Jagran APP

लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज के बेड़े में शामिल हुए 1000 महिंद्रा इलेक्ट्रिक वाहन

कुल 100 मिलियन ई-किलोमीटर चलने के साथ इस साझेदारी में महिंद्रा इलेक्ट्रिक वाहन के 500 से अधिक वाहन एक लाख ई-किलोमीटर तक चल चुके हैं

By Ankit DubeyEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 06:06 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 06:06 PM (IST)
लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज के बेड़े में शामिल हुए 1000 महिंद्रा इलेक्ट्रिक वाहन
लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज के बेड़े में शामिल हुए 1000 महिंद्रा इलेक्ट्रिक वाहन

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। 20.7 बिलियन US डॉलर वाले महिंद्रा ग्रुप का हिस्सा महिंद्रा इलेक्ट्रिक और कर्मचारी परिवहन के लिए भारत की सबसे बड़ी शून्य उत्सर्जन सेवा लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज ने आज घोषणा की कि उनकी साझेदारी ने लिथियम फ्लीट में 1,000 महिंद्रा इलेक्ट्रिक वाहनों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है।

loksabha election banner

कुल 100 मिलियन ई-किलोमीटर चलने के साथ इस साझेदारी में महिंद्रा इलेक्ट्रिक वाहन के 500 से अधिक वाहन एक लाख ई-किलोमीटर तक चल चुके हैं, यह साझेदारी भारत में कर्मचारी परिवहन समाधान को बदलने और देश को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में लाने के लिए तैयार है। वास्तव में, 75+ महिंद्रा ईवीएएस 2 लाख से अधिक ईकिलोमीटर का सफर पूरा कर चुके हैं जो कि एक नए-नए ईवी उद्योग में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

कर्मचारी परिवहन के लिए सुविधाजनक, सस्ती और शून्य उत्सर्जन गतिशीलता प्रदान करने के लिए, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्पेस में दो अग्रणी कंपनियां एक साथ आई हैं। लगभग 30,000 इलेक्ट्रिक वाहनों की समग्र बिक्री के साथ आज महिंद्रा भारत में तिपहिया और चौपहिया ईवी में अग्रणी बन गया है। महिंद्रा के अधिकांश बेड़े के साथ लिथियम भारत का सबसे बड़ा ईवी फ्लीट ऑपरेटर है।

दो अग्रणी कंपनियों के बीच यह साझेदारी यानी ईवी बिक्री में महिंद्रा का दबदबा और शेयर्ड कॉरपोरेट एम्प्लाई कम्यूटिंग में लिथियम का साथ, दोनों, वर्ष 2015 से उपभोक्ताओं के दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है, यह उनके आवागमन को अधिक किफायती और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए है। इसका उद्देश्य लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल अपनाने की ओर तेजी से अग्रसर करना है।

इस अवसर पर, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पवन गोयनका ने कहा, "हम लिथियम के साथ मिलकर 1,000 महिंद्रा ईवी और 100 मिलियन ईकिलोमीटर की इस उपलब्धि को हासिल करते हुए बहुत प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं। हमारी साझेदारी का उद्देश्य ईवी को बड़े पैमाने पर अपनाने के लिए प्रेरित करना और उपभोक्ताओं के दैनिक आवागमन में सकारात्मक बदलाव लाना है। आगे बढ़ते हुए, महिंद्रा कई मूल्य प्रस्तावों को ध्यान में रखते हुए अपने तिपहिया और चौपहिया ईवी का विस्तार कर रहा है जो कि भारत के सफर करने के तरीके को बदल देगा।"

लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज के को-फाउंडर और सीईओ संजय कृष्णन ने कहा, "भारत में शहरी कॉर्पोरेट गतिशीलता में बदलाव लाने के लिए लिथियम की यात्रा में महिंद्रा हर कदम पर साथ रहा है। 2015 में महिंद्रा ई2ओ की खरीद के साथ शुरू हुई साझेदारी ने अब हमारे ईवी बेड़े के हिस्से के रूप में 1,000 महिंद्रा ईवी के जादुई आंकड़े को छू लिया है। इसके चलते हम 100 मिलियन ईकिलोमीटर प्राप्त करने में सक्षम हुए हैं, जो भारत में 120 से अधिक कब्बन पार्क के बराबर है। हमारे सहयोगी के रूप में महिंद्रा जैसे मजबूत साथी के साथ हम पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपने ग्राहकों को सक्षम करते हुए उन्हें बेहतर ग्राहक अनुभव प्रदान करने में सक्षम हैं। हम कंपनी के साथ और अधिक प्रभावशाली भागीदारी की उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि हम अगले दो वर्षों में अपने फ्लीट के आकार को दोगुना करने के लिए तैयार हैं।" 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.