होंडा ने इंडोनेशिया में लॉन्च किया 250cc स्कूटर, जानिये क्या है खास और किससे मिलेगी चुनौती
होंडा मोटर ने इंडोनेशिया में चल रहे GIIAS 2018 में होंडा फोर्जा 250 स्कूटर लॉन्च किया है।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। पीटी एस्ट्रा होंडा मोटर ने इंडोनेशिया में चल रहे GIIAS 2018 में होंडा फोर्जा 250 स्कूटर लॉन्च किया है। यह एक मैक्सी स्कूटर है। इसमें इलेक्ट्रिकली एडजेस्टेबल विंडस्क्रीन, टर्न इंडिकेटर लगे हुए रियर व्यू मिरर और स्मार्टफोन चार्जिंग के लिए पावर आउटलेट दिया गया है। इसके अलावा इसमें एलईडी हेडलाइट भी दी गई है।
इंजन
इंजन की बात करें तो इसमें 249cc का लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है जो 23.2 bhp का पावर और 24 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। स्कूटर में अलॉय व्हील और दोनों एंड पर डिस्क ब्रेक, डुअल चैनल एबीएस दिए गए हैं।
होंडा फोर्जा 250 में एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया गया है जो एयर टेंपरेचर और सर्विस वार्निंग शो करता है। इसके अलावा इसमें की-लेस सिस्टम, स्मार्ट रिमोट इंटीग्रीटेड अलार्म सिस्टम भी दिया गया है। होंडा इसे थाइलैंड से इंपोर्ट करती है। इंडोनेशिया में इसकी कीमत भारतीय रुपये के हिसाब से लगभग 3.33 लाख रुपये है। इंडोनेशिया में इसका मुकाबला यामाहा XMAX 250 है।
यामाहा XMAX 250
इसमें लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर SOHC इंजन लगा है जो 22.84 PS की पावर और 24.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें एडजेस्टेबल विंडशील्ड और हैंडलबार, एनालॉग स्पीडो और टेको एलसीडी मल्टी-इंफोर्मेशन डिस्प्ले, ट्यूबलेस टायर और डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इस मैक्सी स्कूटर में स्मार्ट की सिस्टम और ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है।
ये दोनों स्कूटर अभी भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं है। अभी इन्हें इंडोनेशिया में बेचा जा रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि इन दोनों मॉडल्स को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इनकी लॉन्चिंग को लेकर अभी तक कंपनी की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। जैसे ही इस बारे में कोई जानकारी मिलेगी, हम आपको अपडेट करते रहेंगे।