दिसंबर महीने में ये कार कंपनियां अपनी कारों पर दे रही हैं बम्पर डिस्काउंट और ऑफर्स
टोयोटा, फॉक्सवैगन और फोर्ड ने अब ईयर-एंड डिस्काउंट की पेशकश की है
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। नए साल से कार कंपनियां अपनी कारों के दाम बढ़ाने के साथ ही दिसंबर महीने में अपने मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट दे रहे हैं। ऐसे में टोयोटा, फॉक्सवैगन और फोर्ड ने अब ईयर-एंड डिस्काउंट की पेशकश की है। आज हम आपको अपनी इस खबर में उन कार कंपनियों के मॉडल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर डिस्काउंट और ऑफर्स चल रहा है। इनमें डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस को शामिल किया गया है।
फोर्ड की किस कार पर मिल रहा कितना फायदा:
मॉडल | वेरिएंट | नगद डिस्काउंट | अतिरिक्त नगद डिस्काउंट | एक्सचेंज बोनस | एक्सचेंज बोनस (फोर्ड कार एक्सचेंज करने पर) |
फिगो | ट्रेंड एमटी, टाइटेनियम एमटी (पेट्रोल) | 58,050 रुपये तक | 6,450 रुपये तक | 15,000 रुपये तक | 20,000 रुपये तक |
फिगो | टाइटेनियम एटी (पेट्रोल) | 1.01 लाख रुपये तक | 7,250 रुपये तक | 15,000रुपये तक | 20,000 रुपये तक |
फिगो | ट्रेंड एमटी, टाइटेनियम एमटी (डीजल) | 58,950 रुपये तक | 6,550 रुपये तक | 15,000रुपये तक | 20,000 रुपये तक |
एस्पायर | एम्बिएंट ,ट्रेंड एबीएस , टाइटेनियम, टाइटेनियम+ (पेट्रोल) | 7,740 रुपये तक | 6,450 रुपये तक | ||
एस्पायर | टाइटेनियम एटी (पेट्रोल) | 8,700 रुपये तक | 7,250 रुपये तक | ||
एस्पायर | एम्बिएंट ,ट्रेंड एबीएस , टाइटेनियम, टाइटेनियम+ (डीजल) | 7,860 रुपये तक | 6,550 रुपये तक | ||
फ्रीस्टाइल | सभी वेरिएंट पर | 7,860 रुपये तक | 6,550 रुपये तक | ||
इकोस्पोर्ट | एम्बिएंट, ट्रेंड, टाइटेनियम, ट्रेंड+ एटी, टाइटेनियम+ एटी (पेट्रोल) और एम्बिएंट,ट्रेंड,ट्रेंड+,टाइटेनियम,टाइटेनियम+ (डीजल) | 7,860 रुपये तक | 6,550 रुपये तक | ||
एंडेवर | ट्रेंड | 39,000 रुपये तक | 7,500रुपये तक | ||
एंडेवर | टाइटेनियम 4x2 एटी | 9,000 रुपये तक | 7,500रुपये तक | 1 लाख रुपये तक | |
एंडेवर | टाइटेनियम 4x4 एटी | 9,000 रुपये तक | 7,500रुपये तक |
मस्टैंग के अलावा फोर्ड लाइन अप के सभी मॉडल्स पर नकद छूट और एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। फोर्ड ने फिगो हैचबैक के टॉप ऑटोमैटिक वेरिएंट पर सबसे ज्यादा नगद डिस्काउंट दिया है। ऐसे में साफ है कि कंपनी फिगो का मौजूदा स्टॉक जल्द खत्म करना चाहती है।
फॉक्सवैगन ने पेश की बिग-रश स्कीम
फॉक्सवैगन बिग-रश स्कीम के तहत पोलो, एमियो और वेंटो पर भारी डिस्काउंट दे रही है। बता दें, इस ऑपर में एक्सचेंज, कॉर्पोरेट और लॉयल्टी बोनस शामिल हैं। वहीं, एमियो और वेंटो के ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
मॉडल | ऑटोमैटिक वर्जन पर डिस्काउंट | लॉयल्टी बोनस | कॉर्पोरेट बोनस | एक्सचेंज बोनस | कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली) |
पोलो | 10,000 रुपये | 30,000 रुपये | 50,000 रुपये | 5.55 लाख रुपये से 9.39 लाख रुपये | |
एमियो | 1.50 लाख रुपये | 10,000 रुपये | 30,000 रुपये | 50,000 रुपये | 5.66 लाख रुपये से 10 लाख रुपये |
वेंटो | 1.50 लाख रुपये | 10,000 रुपये | 30,000 रुपये | 50,000 रुपये | 8.38 लाख रुपये से 14.03 लाख रुपये |
कंपनी पोलो जीटी पर किसी तरह का कोई डिस्काउंट नहीं दे रही है। वहीं, ऑटोमैटिक वेरिएंट पर डिस्काउंट केवल एमियो के डीजल हाइलाइन DSG वेरिएंट और वेंटो के दोनों पेट्रोल और डीजल हाइलाइन DSG वेरिएंट पर ही उपलब्ध है।
टोयोटा भी दे रही ईयर-एंड ऑफर
टोयोटा 1 जनवरी 2019 से अपनी सभी कारों की कीमतों में 4 फीसद तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। ऐसे में टोयोटा अपनी कारों पर विशेष छूट दे रही है और यह ऑफर 31 दिसंबर तक की मान्य है।
टोयोटा के किस मॉडल पर मिल रही कितनी छूट:
मॉडल | वर्तमान में कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली) | लाभ * |
इटियोस लीवा | 5.49 लाख रुपये से 7.45 लाख रुपये | 23,000 रुपये तक |
प्लेटिनम इटियोस | 6.80 लाख रुपये से 8.79 लाख रुपये | 38,000 रुपये तक |
यारिस | 9.29 लाख रुपये से 14.07 लाख रुपये | 1,00,000 रुपये तक |
कोरोला अल्टिस | 16.27 लाख रुपये से 19.18 लाख रुपये | 1,10,000 रुपये तक |
इनोवा क्रिस्टा | 14.65 लाख रुपये से 22.01 लाख रुपये | 45,000 रुपये तक |
फॉर्च्यूनर | 27.27 लाख रुपये से 32.97 लाख रुपये | 40,000 रुपये तक |
यारिस और कोरोला अल्टिस सेडान पर सबसे ज्यादा छूट दी जा रही है। वहीं, विदेश से आयात की जानें वाली प्रियस, लैंड क्रूजर और लैंड क्रूजर प्राडो जैसी प्रीमियम कारों पर कंपनी कोई ऑफर नहीं दे रही है।
नोट: यह डिस्काउंट शहर और डीलरशिप के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है और यह सिर्फ 31 दिसंबर 2018 तक ही वैध है।
सलाह: अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जो हर 5 साल के भीतर कार बदलते हैं तो हमारा सुझाव है कि आप 2019 में ही कार खरीदें। इससे आपको बेहतर री-सेल वैल्यू मिलेगी।