Move to Jagran APP

Mahindra XUV 300 और Honda WR-V में कौन बनेगी आपके सपनों की कार

रिपोर्ट्स के मुताबिक Mahindra XUV 300 की कीमत Honda WR-V के आस-पास होगी

By Shridhar MishraEdited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 01:42 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 01:42 PM (IST)
Mahindra XUV 300 और Honda WR-V में कौन बनेगी आपके सपनों की कार
Mahindra XUV 300 और Honda WR-V में कौन बनेगी आपके सपनों की कार

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Mahindra XUV 300 उन कारों में से एक है जो इस साल भारत में लॉन्च होंगी। हाल ही में भारत की दिग्गज निर्माता ने अपनी XUV300 को आधिकारिक रूप से पेश किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक Mahindra अपनी XUV 300 को इस साल फरवरी महीने में लॉन्च करेगी। इस कार को लेकर किए जा रहे दावों को अगर सही माना जाए तो इसकी कीमत Honda WR-V के आस-पास होगी।

prime article banner

इंजन

  • पेट्रोल वेरिएंट- Mahindra XUV 300 के पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 130 PS का मैक्सिमम पावर और 160 Nm का पीक टार्क जेनरेट करता है। वहीं, Honda WR-V के पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का i-VTEC इंजन दिया गया है, जो 90 PS का मैक्सिमम पावर और 110 Nm का पीक टार्क जेनरेट करता है
  • डीजल वेरिएंट- Mahindra XUV 300 के डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 123 PS का मैक्सिमम पावर और 300 Nm का पीक टार्क जेनरेट करता है। वहीं, Honda WR-V के में 1.5 लीटर का i-VTEC इंजन दिया गया है, जो 100 PS का मैक्सिमम पावर और 200 Nm का पीक टार्क जेनरेट करता है

ट्रांसमिशन

  • पेट्रोल वेरिएंट- Mahindra XUV 300 के पेट्रोल वेरिएंट में 6-स्पीड मैनुअल के साथ AMT ट्रांसमिशन भी मिलता है। वहीं, Honda WR-V के डीजल वेरिएंट में केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।
  • डीजल वेरिएंट- Mahindra XUV 300 के डीजल वेरिएंट में 6-स्पीड मैनुअल के साथ AMT ट्रांसमिशन भी मिलता है। वहीं, Honda WR-V के डीजल वेरिएंट में केवल 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ही मिलता है।

माइलेज

Mahindra XUV 300 के पेट्रोल वेरिएंट में 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। वहीं, डीजल वेरिएंट में 20 Kmpl का माइलेज मिलता है।

Honda WR-V के पेट्रोल वेरिएंट में 17.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। वहीं, डीजल वेरिएंट में 25.5 Kmpl का माइलेज मिलता है।

यह भी पढ़ें:

भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत में ये हैं 5 सबसे लेटेस्ट कारें, जानें कीमत और फीचर्स

सड़क पर गाड़ी चलाते समय इन 8 गलतियों से कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

2019 में भी धमाल मचाएंगी ये 6 बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.