क्या आप नहीं कर पा रहे FASTag का सही इस्तेमाल? कैशबैक सहित मिल रहे हैं ये 5 बड़े फायदे
अगर आप कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं या खरीद चुके हैं तो सबसे पहले आप अपने गाड़ी में फास्टैग एक्टीवेट कर लीजिए। क्योंकि अब प्रत्येक चार पहिया चलाने वालों के लिए फास्टैग लगवाना अनिवार्य हो गया है।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अब प्रत्येक चार पहिया चलाने वालों के लिए फास्टैग लगवाना अनिवार्य हो गया है। बता दें, 15 फरवरी रात 12 बजे से पूरे देश में सभी फोर-व्हीलर्स के लिए फास्टैग जरूरी हो चुका है। फास्टैग के इस्तेमाल से वाहन मालिक को काफी फायदा मिलता है। FASTag से टोल शुल्क का भुगतान करने से आपको ये 5 लाभ मिलते हैं।
- आपको टोल शुल्क अदा करने के लिए नकद की जरूरत नहीं पड़ती है।
- इससे आप लंबे जाम से बचते हैं और इससे आपकी समय और ईंधन की बचत होती है।
- टोल लेन से गुजरने के तुरंत बाद, आपको अपने पंजीकृत फोन नंबर पर एक संदेश मिलता है जिसमें लेनदेन का विवरण होता है। इससे टोल बूथों पर आपके द्वारा भुगतान किए जाने वाले शुल्कों में अधिक पारदर्शिता आती है।
- आप अपने FASTag वॉलेट की शेष राशि को NEFT, UPI, RTGS, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन रिचार्ज करके मैनेज कर सकते हैं।
- जारीकर्ता बैंक के FASTag पोर्टल का उपयोग करके, आप अपने लेनदेन के स्टेटस की जांच कर सकते हैं।
फास्टैग खो जाने पर करें ये काम
फास्टैग खो जाने पर आपको तुरंत फास्टैग जारी करने वाली कंपनी के केयर पर फोन करके उसे बंद दकरवाना होगा। जब आप नया अकाउंट लेंगे तो कंपनी आपकी बकाया राशि को नए अकाउंट में ट्रांसफर कर देगी, यानी आपकी राशि सुरक्षित रहेगी।
आपको जानकारी के लिए बता दें, जो भी कस्टमर्स फास्टैग के जरिए टोल प्लाजा पर पेमेंट करते हैं उन्हें 10 परसेंट का कैशबैक मिलता है। ये कैशबैक अमाउंट उनके फास्टैग अकाउंट में हफ्ते भर के अंदर डाल दिया जाता है। आपको बता दे, आपको हर गाड़ी के लिए अलग अलग फास्टैग लेना होगा।
Edited By Atul Yadav