स्टाइलिश लुक वाले ये 4 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स आएंगे पसंद, 72kmph तक की मिलती है टॉप स्पीड
इन 4 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में मिलती हैं 72kmph की टॉप स्पीड
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। आज हम आपके लिए चार ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लेकर आए हैं जिनके फीचर्स आपको पसंद आ सकते हैं। इनमें मिलने वाले लंबी रेंज से आप अपनी हर यात्रा पर पैसों की बचत भी कर सकते हैं। इसके अलावा इनमें 72kmph तक की टॉप स्पीड भी मिलती है। तो जानते हैं इन स्कूटर्स के नाम, फीचर्स और कीमत के बारे में।
Ather S340
इसमें 800 वॉट का वाटरप्रूफ मोटर लगा है। कंपनी के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार फुल चार्ज करने पर यह 60 किलोमीटर तक चलेगा। इस स्कूटर में आपको टच स्क्रीन मिलता है जिसमें नेविगेशन से लेकर कई ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इस स्कूटर की बैटरी लाइफ 50,000 किलोमीटर है।
- टॉप स्पीड: इसकी टॉप स्पीड 72 किलोमीटर प्रति घंटे है।
- कीमत: Ather S340 की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 99,518 रुपये है।
Ampere V48
भारतीय कंपनी Ampere Vehicles ने इस साल Li-Ion और Ampere V48 को भारत में लॉन्च किया। कंपनी के मुताबिक ये स्कूटर्स एक बार फुल चार्ज करने पर 65 से 70 किलोमीटर तक चलेंगे। दोनों ही स्कूटर्स में लिथियम बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जिन्हें चार्ज करने में करीब 4 से 5 घंटे लगते हैं।
- टॉप स्पीड: Li-Ion और Ampere V48 की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटे है।
- कीमत: Ampere Li-Ion की कीमत 46,000 रुपए है। वहीं, Ampere V48 की कीमत 38,000 रुपए है।
Okinawa Ridge Plus
Okinawa Autotech के Okinawa Ridge Plus में 800 वॉट का वाटरप्रूफ मोटर लगा है। इसकी बैटरी को निकाल कर चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें अलॉय व्हील और टेलेस्कोपिक सस्पेंशन के साथ ट्यूबलेस टायर लगा है। कंपनी के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार फुल चार्ज करने पर यह 120 किलोमीटर तक चलेगा। इसके अलावा इसमें एंटी थेफ्ट अलार्म, की-लेस एंट्री और फाइंड माय स्कूटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। यहां आपको बता दें कि इस स्कूटर का बेंगलुरु की एक स्टार्टअप कंपनी ने तैयार किया है।
- टॉप स्पीड: इसकी टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटे है।
- कीमत: Okinawa Ridge Plus की एक्स शोरूम कीमत 64,988 रुपये है।
Twenty Two Motors Flow
इस स्कूटर में लीथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो करीब पांच घंटे में चार्ज होती है। फुल सिंगल चार्ज पर यह स्कूटर 80 किलोमींटर का फासला तय करता है। इसमें आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, डिजिटल कंसोल और इलेक्ट्रिक ब्रेकिंग जैसे कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।
- टॉप स्पीड: इसकी टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे है।
- कीमत: Twenty Two Motors Flow की दिल्ली एक्स शोरूम 74,740 रुपए है।