Move to Jagran APP

एलॉय व्हील या स्पोक व्हील: जानें इनके फायदे और नुकसान

वाहनों में आज के समय में एलॉय व्हील काफी आम हो गए हैं। अगर आप नया वाहन खरीद रहे हैं और कंफ्यूज हो रहे हैं कि वाहन के लिए Alloy Wheels और Spoke Wheels में से कौन सा व्हील ज्यादा सही है तो यहां जानें। (फोटो साभार Hero MotoCorp )

By Sajan ChauhanEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 04:29 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 07:36 AM (IST)
एलॉय व्हील या स्पोक व्हील: जानें इनके फायदे और नुकसान
एलॉय व्हील और स्पोक व्हील (फोटो साभार: Hero MotoCorp )

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। जब भारत में मोटरसाइकिल में एलॉय व्हील की शुरुआत हुई थी तो उस समय एलॉय व्हील को मोटरसाइकिल की शान समझा जाता था। शुरुआत में कुछ खास बाइक्स में ही इसकी पेशकश की गई थी। वहीं अगर वर्तमान की बात की जाए तो आज के समय में हर मोटरसाइकिल में एलॉय व्हील होते हैं या फिर उसका विकल्प दिया जाता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि एलॉय व्हील और स्पोक व्हील के क्या-क्या फायदे होते हैं और इनके क्या-क्या नुकसान होते हैं।

loksabha election banner

एलॉय व्हील

एलॉय व्हील के फायदे: एलॉय व्हील को एलुमीनियम और मैग्नीशियम के मिश्रण से तैयार किया जाता है। सामान्य व्हील के मुकाबले ज्यादा पावरफुल, लेकिन वजन में उनसे हल्के होते हैं। यह ज्यादा बेहतर ऊष्मा सुचालन करते हैं। लुक की बात की जाए तो ये देखने में भी अधिक स्टाइलिश लगते हैं। एलॉय व्हील कंपनियों के लिए भी फायदे का सौदा साबित होते हैं, क्योंकि इन्हे कई प्रकार के अलग-अलग लुक में ढाला जा सकता है। एलॉय व्हील वजन में हल्के होते हैं। वर्तमान में ट्यबलेस टायर्स का दौर है तो ऐसे में एलॉय व्हील 

ट्यूबलेस टायर्स के लिए फिट बैठते हैं।

एलॉय व्हील के नुकसान: एलॉय व्हील एक बार अगर टूट गए तो दोबारा काम में नहीं लिए जा सकते। वहीं एलॉय व्हील स्पोक व्हील की तुलना में ज्यादा महंगे आते हैं। इनके बाद वाहन के मॉडल की कीमत में इजाफा हो जाता है। 

स्पोक व्हील

स्पोक व्हील के फायदे: स्पोक व्हील की कीमत एलॉय व्हील की तुलना में काफी कम होती है। आज के समय में अगर ऑफ रोड बाइक्स की बात करें तो उनमें सबसे ज्यादा इन्हीं का इस्तेमाल किया जाता है। ऑफ रोडिंग में स्पोक वहील झटके को कम करते हैं। वहीं स्पोक व्हील को एक बार बैंड होने पर भी दोबारा इस्तेमाल के लायक बनाया जा सकता है।

स्पोक व्हील के नुकसान: स्पोक व्हील, एलॉय व्हील की तुलना में कमजोर होते हैं। एक्सीडेंट या गड्डे में जाने पर इनके बैंड होने की संभावना ज्यादा रहती है। स्पोक व्हील ट्यूबलेस टायर्स के लिए फिट नहीं रहते हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.