Move to Jagran APP

ये हैं भारत में बिकने वाली 5 सबसे महंगी बाइक्स, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

आज हम आपको भारत में बिकने वाली कुछ ऐसी बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत महंगी-महंगी गाड़ियों से भी ज्यादा है।

By Ankit DubeyEdited By: Published: Mon, 30 Jul 2018 05:23 PM (IST)Updated: Wed, 01 Aug 2018 02:26 PM (IST)
ये हैं भारत में बिकने वाली 5 सबसे महंगी बाइक्स, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप
ये हैं भारत में बिकने वाली 5 सबसे महंगी बाइक्स, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। बाइक के दीवानों के लिए इनकी कीमतें कोई मायने नहीं रखती। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि भारतयी बाजार में कई लोग ऐसे हैं जिन्हें महंगी बाइक्स और रफ्तार का शौक है। आज हम आपको भारत में बिकने वाली कुछ ऐसी बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत महंगी-महंगी गाड़ियों से भी ज्यादा है। जी हां, इनकी कीमत में कई साधारण गाड़ियां आ सकती हैं। तो आइए जानते हैं भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध 5 सबसे महंगी बाइक्स के बारे में-

loksabha election banner

BMW HP4 Race

BMW मोटराड की HP4 रेस भारत में बिकने वाली सबसे महंगी बाइक है। इसकी कीमत 85 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। यह दुनिया की पहली प्रोडक्शन बाइक है जिसका मेनफ्रेम पूरी तरह से कार्बन फाइबर से बना है। इस फ्रेम का वजन सिर्फ 7.8 किलोग्राम है। इस बाइक का कुल वजन 171 किलोग्राम है। इसमें लगा इंजन 215 hp की पावर जनरेट करता है। यह रेसिंग बाइक है। इसे पब्लिक रोड्स पर नहीं चलाया जा सकता।

Kawasaki Ninja H2R

यह भारत में बिकने वाली दूसरी सबसे महंगी बाइक है। इसकी कीमत 69.8 लाख रुपये है। इसमें 998 cc का इंजन लगा है जो 326 hp का पावर और 165 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक को भी BMW HP4 Race की तरह पब्लिक रोड पर नहीं चलाया जा सकता। यह रेसिंग बाइक है और इसे रेसिंग ट्रैक पर ही दौड़ाया जा सकता है।

Ducati Panigale 1299 Final Edition

डुकाटी की इस बाइक की कीमत 51.8 लाख रुपये है। इसमें लगा इंजन 209 hp और 142 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह रेड व्हील के साथ ट्राई-कलर पेंट स्कीम के साथ आती है।

Harley-Davidson CVO

हार्ले-डेविडसन की इस बाइक की कीमत 49.99 लाख रुपये है। यह हार्ले-डेविडसन की भारत में बेची जा रही सबसे महंगी बाइक है। इसमें 1923 cc का इंजन लगा है। इसमें हीटेड सीट्स, हीटेड ग्रिप्स, ऑडियो सिस्टम, ब्लूटूथ हैडसेट, कलर स्क्रीन, और कीलेस लॉकिंग और अनलॉकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Indian Roadmaster

इस बाइक की कीमत 39.99 लाख रुपये है। इस क्रूजर बाइक में टचस्क्रीन राइड कमांड सिस्टम, इलेक्ट्रिक फ्रंट स्क्रीन, एडजस्टेबल फूटबोर्ड, कीलेस इग्निनिशन, हीटेड ग्रिप्स और हीटेड सीट्स जैसे फीचर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: ये हैं भारत में मौजूद 5 सस्ती CNG कारें, कम कीमत में देती हैं ज्यादा माइलेज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.