Move to Jagran APP

Triumph की इस बॉबर बाइक की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश! इस दाम पर खरीद लेंगे KTM के 5 मॉडल्स

2023 Triumph Bonneville Bobber बाइक को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसे 1200cc पैरेलल-ट्विन लिक्विड-कूल्ड इंजन में पेश किया गया है और आप इसे चार कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी नीचे देखें।

By Sonali SinghEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 12:16 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 12:16 PM (IST)
2023 Triumph Bonneville Bobber में मिलते हैं ये फीचर्स

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Triumph मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी नई 2023 Bonneville Bobber बाइक को लॉन्च कर दिया है। यह एक लग्जरी बाइक है, जिसे 12.05 लाख रुपये में लाया गया है। इसकी कीमत इतनी है कि इससे पांच KTM ड्यूक 200 मॉडल्स को खरीदा जा सकता है। हालांकि, अगर इसकी कीमतों को एक किनारे करते हुए इसकी फीचर्स पर ध्यान दें तो 2023 बोनविले बॉबर ब्रांड के स्पीडमास्टर का सिंगल-सैडल वर्जन है, जिसे युवाओं को ध्यान में रख कर बनाया गया है।

loksabha election banner

Bobber में मिलता है जबरदस्त 1,200cc का इंजन

Bonneville Bobber मोटरसाइकिल में 1,200cc, पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 6,100rpm पर 77hp की अधिकतम पावर और 4,000rpm पर 106Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। ट्रांसमिशन केलिए बाइक के साथ मोटर को कुल छह-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। खास बात है कि गियरबॉक्स के साथ टॉर्क-असिस्ट क्लच को शामिल किया गया है।

सुरक्षित राइडिंग के लिए दिए गए हैं कई सेफ्टी फीचर्स

राइडर को सुरक्षित राइडिंग देने के लिए इसमे 47mm शोए फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनोशॉक, फ्रंट में ब्रेम्बो कैलिपर्स को रखा गया है। ब्रेकिंग के लिए बोनेविल बॉबर दो राइडिंग मोड्स के साथ फ्रंट और रियर व्हील पर डिस्क ब्रेक के साथ आती है। वहीं, ट्विन डिस्क और पीछे की ओर मिलने वाले निसिन कैलीपर के साथ सिंगल मोटर को रखा गया है। साथ ही 16-इंच के व्हील्स को भी शामिल किया गया है। मोटरसाइकिल पर सस्पेंशन ड्यूटी 47mm के शोआ कार्ट्रिज-टाइप टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर एंड पर लिंकेज के साथ एक मोनो-शॉक यूनिट के साथ कंट्रोल की जाती है।

Bonneville Bobber कलर ऑप्शन और कीमत

इसमें कलर की बात करे तो कुल चार रंग शामिल है, जेट ब्लैक, कॉर्डोवन रेड, मैट स्टॉर्म ग्रे, मैट आयरन स्टोन के साथ, और नया जोड़ा गया रेड हॉपर जुड़ा है। इसमें जेट ब्लैक कलर के लिए 12.05 लाख रुपये देने होंगे । वहीं, कॉर्डोवन रेड और रेड हॉपर कलर वेरिएंट की कीमत 12.18 लाख रखी गई है। मैट आयरनस्टोन पेंट स्कीम के साथ मैट स्टॉर्म ग्रे के लिए 12.35 लाख रुपये देने होंगे। ये सभी कीमतें, एक्स-शोरूम की हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.