रेडियो सिटी के ‘शान-ए-सिटी’ कैंपेन ने यूपी के 6 शहरों के 120 जायकेदार व्यंजनों को पहचाना और किया पुरस्कृत
शान-ए-सिटी कैंपेन दो हफ्ते तक चला जिसकी शुरुआत 15 जनवरी 2019 से की गई। इसमें रेडियो सिटी ने श्रोताओं से शहर के कोने कोने से उनके पसंदीदा पकवान को वोट करने के लिए आग्रह किया था।
भारत के प्रमुख रेडियो नेटवर्क, रेडियो सिटी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ, आगरा, बरेली, गोरखपुर, वाराणसी और कानपुर के बाजारों से सर्वश्रेष्ठ और विश्वसनीय स्थानीय व्यंजन को पहचानने और पुरस्कृत करने के लिए ‘शान-ए-सिटी’ नाम से एक पहल की।
रेडियो सिटी का यह कैंपेन दो हफ्ते तक चला जिसकी शुरुआत 15 जनवरी 2019 से की गई। इसमें रेडियो सिटी के आरजे ने श्रोताओं से शहर के कोने कोने से उनके पसंदीदा पकवान को वोट करने के लिए आग्रह किया।
फूड ब्लॉगर्स एसोसिएशन के ‘Foodkars’ के साथ मिलकर रेडियो सिटी की टीम ने सबसे अधिक वोट प्राप्त व्यंजनों की समीक्षा के लिए हर शहर का दौरा किया और रेस्तरां के मालिकों को रेडियो सिटी के‘शान-ए-सिटी’ सम्मान पत्र से सम्मानित किया।
भारत के 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर रेडियो सिटी ने पूरे उत्तर प्रदेश में 120 व्यंजनों को ‘शान-ए-सिटी’ के खिताब से सम्मानित करने के साथ-साथ कुछ स्थानीय व्यंजनों की विविधताओं का भी पता लगाया।
इस कैंपेन को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली। इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन से अधिक लोगों ने इसे देखा, तो वहीं ट्विटर पर अब तक 6,375,985 से अधिक इंप्रेशन मिले। इसके अलावा बॉलीवुड रैपर बादशाह और गायक अर्जुन कानूनगो जैसे प्रसिद्ध हस्तियों ने इस पहल की सराहना भी की।
ब्रांड फ़लोसोफ़ी ‘रग रग में दौड़े सिटी’ के साथ मिलकर रेडियो सिटी के कैंपेन ‘शान-ए-सिटी’ का उद्देश्य, श्रोताओं की भावनाओं को जानना और अलग-अलग संस्कृति की बारीकियों का जश्न मनाते हुए, दिल से शहर के साथ जुड़ना है।