Move to Jagran APP

इंडिपेंडेंट म्यूजिक के लिए सबसे बड़े मंच ने एक बार फिर दी जोरदार दस्तक

महीने भर तक चलने वाले इस इंडिपेंडेंट म्यूजिक मूवमेंट की शुरुआत पुणे में 13 फरवरी को हुई जबकि इसका समापन मुंबई में ग्रांड फिनाले के साथ होगा।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Mon, 25 Feb 2019 10:37 PM (IST)Updated: Tue, 26 Feb 2019 10:35 AM (IST)
इंडिपेंडेंट म्यूजिक के लिए सबसे बड़े मंच ने एक बार फिर दी जोरदार दस्तक
इंडिपेंडेंट म्यूजिक के लिए सबसे बड़े मंच ने एक बार फिर दी जोरदार दस्तक

‘रेडियो सिटी फ्रीडम अवार्ड्स’ के 6वें संस्करण (RCFA 6.0) के शुभारंभ के साथ भारत का प्रमुख रेडियो नेटवर्क रेडियो सिटी बेहतरीन इंडिपेंडेंट टैलेंट चुनने के लिए तैयार है। 7 शहरों में 6 गिग्स और 1 ग्रांड फिनाले के साथ यह अवार्ड्स स्कोडा द्वारा पावर्ड है। रेडियो सिटी फ्रीडम अवार्ड्स सालों से देश भर के सर्वश्रेष्ठ संगीत प्रतिभाओं को पहचानने और सम्मानित करने का सबसे भरोसेमंद मंच रहा है।

loksabha election banner

महीने भर तक चलने वाले इस इंडिपेंडेंट म्यूजिक मूवमेंट की शुरुआत पुणे में 13 फरवरी को हुई, जबकि इसका समापन मुंबई में ग्रांड फिनाले के साथ होगा। रेडियो सिटी फ्रीडम अवार्ड्स 6.0 देश के सबसे बड़े इंडिपेंडेंट म्यूजिक मूवमेंट में से एक है, जो प्रतिभा और पारंपरिक टच का एक मिश्रण है। इसके भारत भर के आकांक्षी लोग https://www.radiocity.in/rcfa/ पर विभिन्न श्रेणियों जैसे हिप हॉप, फोक फ्यूजन, मेटल, इलेक्ट्रोनिका आदि में अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इसमें भाग लेने वाले म्यूजिशियन को ल्यूक केनी, रितिका नायन, अतुल चूड़ामणि, अमित गुरबक्सनी, अनुराग टैगट जैसे सम्मानित जूरी द्वारा जज किया जाएगा।

रेडियो सिटी फ्रीडम अवार्ड्स के 6वें संस्करण के शुभारंभ पर टिप्पणी करते हुए, डिजिटल मीडिया-जागरण प्रकाशन लिमिटेड की सीओओ रचना कंवर ने कहा, “वर्षों से, रेडियो सिटी फ्रीडम अवार्ड्स भारत में स्वतंत्र संगीत का पर्याय बना हुआ है। आज ये अवार्ड देश में इंडिपेंडेंट टैलेंट की लहर के लिए निस्संदेह आकांक्षात्मक मूल्य रखता है और हमें इंडस्ट्री की कुछ सबसे बड़ी प्रतिभाओं की नींव रखने में मदद करने पर गर्व है। भागीदारी, श्रोतागण और मतदान में वृद्धि रेडियो सिटी फ्रीडम अवार्ड्स का एक वसीयतनामा है। हम उन सभी के लिए आभारी हैं, जिन्होंने इस सफलता को सालों से चलाया है और हम आगे भी एक और सफल सीजन की उम्मीद कर रहे हैं।”

जाने-माने रैप कलाकार नेज़ी ने कहा, “सबसे पहले यह वास्तव में रैपर्स और इंडिपेंडेंट म्यूजिक कलाकारों के लिए गर्व और खुशी का क्षण है, क्योंकि फिल्म गली बॉय का संगीत अब फिल्म के माध्यम से देश भर में गूंज रहा है। मैं फिल्म के निर्माताओं को इंडिपेंडेंट म्यूजिक और उनके संघर्ष को फिल्मों के जरिए दिखाने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। मेरा मानना है कि हमारे देश में बहुत सी अनकही प्रतिभाएं हैं, जिन्हें सुर्खियों में लाने की जरूरत है। रेडियो सिटी फ्रीडम अवार्ड्स सीज़न 3 के विजेताओं में से एक होने के बाद, मैं कलाकारों को सही एक्सपोज़र प्राप्त करने के महत्व के बारे में बता सकता हूँ।

रेडियो सिटी फ्रीडम अवार्ड्स एक ऐसा बड़ा प्लेटफॉर्म है, जो न केवल मेरे जैसे कलाकारों को खुद को लॉन्च करने के लिए एक मंच देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री को नया और बहुमुखी संगीत सामग्री भी देता है। मैं रेडियो सिटी की टीम को रेडियो सिटी फ्रीडम अवार्ड्स सीजन 6 की सफलता तथा म्यूजिक इंडस्ट्री को नई प्रतिभा देने के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

रेडियो सिटी फ्रीडम अवार्ड्स 6.0 का उद्देश्य विभिन्न शैलियों और भाषाओं के पार जाकर संगीतकारों को पहचानना है। रेडियो सिटी फ्रीडम अवार्ड्स मुख्य रूप से म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले इंडिपेंडेंट म्यूजिक बिरादरी के लोगों के लिए है। ऐसे अवार्ड्स प्रतिभा के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए भारत का एकमात्र सफल मंच रहा है।

उभरते हुए इंडिपेंडेंट म्यूजिशियन 6 फरवरी, 2019 से 28 फरवरी, 2019 तक अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं, जबकि मतदान 9 मार्च 2019 से शुरू होकर 15 मार्च 2019 तक चलेगा और मुंबई में 28 मार्च 2019 को विजेता की घोषणा की जाएगी।

रेडियो सिटी फ्रीडम अवार्ड्स से संबंधित न्यूज, विशेष सामग्री तथा अधिक जानकारी के लिए आप सोशल मीडिया पर RCFA 6.0 फॉलो करें और #RadioCityFreedomAwards  #BeOriginalwithRFA के आधिकारिक हैशटैग के साथ सोशल मीडिया हैंडल Facebook.com/RadioCityIndia/ - फेसबुक , @radiocityindia - ट्विटर and @radiocityindia – इंस्टाग्राम की चर्चा में भाग भी ले सकते हैं।

लेखक - शक्ति सिंह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.