एनएमआरसी के साथ सहयोग करके रेडियो सिटी, दिल्ली एनसीआर में मेट्रो यात्रियों का मनोरंजन करने वाला पहला रेडियो नेटवर्क बना
“रेडियो सिटी एनएमआरसी – नोएडा मेट्रो का अपना रेडियो स्टेशन” शीर्षक के साथ नोएडा सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा के डिपो स्टेशन तक जिसकी दूरी 29.7 किलोमीटर है यात्रियों को स्टेशन और शहर के इतिहास के बारे में कई दिलचस्प जानकारियां दी जा रही है।
मनोरंजन क्षेत्र के स्तर को और बेहतर बनाते हुए भारत के प्रमुख रेडियो नेटवर्क, रेडियो सिटी ने हाल ही में मेट्रो यात्रियों के लिए एक नई सौग़ात दी है। दरअसल रेडियो सिटी ने नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) के साथ भागीदारी की है, जिसके तहत ‘एक्वा लाइन’ के सभी 21 मेट्रो स्टेशन पर संगीत और मनोरंजन के साथ-साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
“रेडियो सिटी एनएमआरसी – नोएडा मेट्रो का अपना रेडियो स्टेशन” शीर्षक के साथ नोएडा सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा के डिपो स्टेशन तक, जिसकी दूरी 29.7 किलोमीटर है, यात्रियों को स्टेशन और शहर के इतिहास के बारे में कई दिलचस्प जानकारियां दी जा रही है।
लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (LMRC) के साथ एक सफल भागीदारी के बाद रेडियो सिटी अब नोएडा के श्रोताओं और यात्रियों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दे रहा है। बता दें कि 25 जनवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्वा लाइन का उद्घाटन किया था और 26 जनवरी 2019 को यात्रियों के लिए इसकी सेवाएं शुरू की गई थी।
नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के साथ साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, जागरण समूह की प्रेजिडेंट ‘अपूर्वा पुरोहित’ ने कहा, “रेडियो सिटी हमेशा श्रोताओं को जानकारी और मनोरंजन से संबंधित सामग्री देने के लिए नए-नए तरीके अपनाने में अग्रणी रहा है। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के साथ साझेदारी करना, मनोरंजन के उस नए रास्ते पर हमारी विशेषज्ञता को दिखाता है, जिसमें श्रोताओं को स्थानीय स्तर पर विस्तार से जानकारी दी जाती है। मेट्रो यात्रियों को इन-ट्रांजिट एंटरटेनमेंट देने वाला पहला रेडियो नेटवर्क होने के नाते, हमारा मानना है कि यह तालमेल हमें न केवल ज्यादा श्रोताओं तक पहुंचने में मदद करेगा बल्कि यात्रियों को एक सुखद अनुभव भी देगा।”
रेडियो सिटी के साथ साझेदारी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के सीईओ, आलोक टंडन ने कहा, “रेडियो सिटी के साथ एनएमआरसी की साझेदारी से हम सच में उत्साहित हैं। शहर के सार को समझने की बात हो या फिर दर्शकों के साथ जुड़ने की, रेडियो सिटी इस मामले में सबसे बेहतर रेडियो नेटवर्क रहा है और हम इसकी सफल साझेदारी के लिए काफी आशान्वित हैं।”
दिल्ली रेडियो सिटी 91.1FM ने 20 फरवरी 2019 को नोएडा के एनएमआरसी सेक्टर 51 में एक रेडियो स्टूडियो स्थापित किया। रेडियो सिटी के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले आरजे गिनी, दिव्या और आदी-मानव ने अपने शोज़ को मेट्रो स्टेशन से सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक LIVE प्रसारित किया और मेट्रो यात्रियों का मनोरंजन किया।
नवीन सामग्री के साथ रेडियो सिटी पिछले 17 सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है और भारत की राजधानी दिल्ली में अग्रणी नेटवर्क बना हुआ है। एनएमआरसी के साथ साझेदारी यह दिखाता है कि कैसे श्रोताओं को स्थानीय रूप से प्रासंगिक सामग्री देकर रेडियो सिटी ने अपनी ब्रांड फिलॉसिफी ‘रग रग में दौड़े सिटी’ को सही साबित किया है।
लेखक - शक्ति सिंह