आज शाम तैयार हो जाइये जॉन अब्राहम के साथ परमाणु प्राइड परेड के लिए
जॉन अब्राहम की फिल्म ‘’परमाणु’’ पोखरण परमाणु परीक्षण की हक़ीक़त के बारे में है, जिसपर देश को गर्व है।
बॉलीवुड के सुपरस्टार जॉन अब्राहम अपनी अगली फिल्म ‘’परमाणु’’ में एक ऐसी सच्ची घटना को देश के सामने लेकर आ रहे हैं जिसके बारे में देश ने अब तक सिर्फ़ सुना और पढ़ा ही था। आपको बता दें कि जॉन अब्राहम की फिल्म ‘’परमाणु’’ पोखरण परमाणु परीक्षण की हक़ीक़त के बारे में है, जिसपर देश को गर्व है। लोगों का बड़ी तादाद में जुटकर सड़कों पर आने को हमेशा ही विरोध प्रदर्शन से जोड़ा जाता है लेकिन जॉन और उनकी परमाणु टीम चाहती है कि हर देशवासी अब सड़क पर सिर्फ़ इसलिए उतरे, क्योंकि उन्हें अपने देश पर गर्व है वो भी एक ख़ास परेड के ज़रिये। 1998 में भारत महाशक्ति बना था और उसी वक़्त के ‘’जय जवान- जय विज्ञान’’ स्लोगन के साथ, जॉन सभी देशवासियों से अपील कर रहे हैं ख़ासतौर पर देश के युवाओं से कि वो इस परमाणु प्राइड परेड का हिस्सा बनें।
यह परमाणु प्राइड परेड भारत को महाशक्ति बनाने में योगदान देने वाली सभी सरकारों, नेताओं, वैज्ञानिकों, सेना के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए है। आज भारत पूरे विश्व में सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभर रहा है और इसकी वजह हमारे वो सभी देशवासी हैं जिन्होंने अलग-अलग पदों पर कार्य करते हुए देश को इस मुकाम तक पहुंचाया। इस परेड का आयोजन 22 मई 2018 को कनॉट प्लेस में शाम 5 बजे होगा।