Move to Jagran APP

क्षेत्रीय दलों के लिए भाजपा कोई चुनौती नहीं: ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि क्षेत्रीय दलों को भाजपा से कोई खतरा नहीं है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 21 Apr 2017 12:45 PM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2017 12:45 PM (IST)
क्षेत्रीय दलों के लिए भाजपा कोई चुनौती नहीं: ममता
क्षेत्रीय दलों के लिए भाजपा कोई चुनौती नहीं: ममता

जागरण न्यूज नेटवर्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल और ओडिशा पर भाजपा नेतृत्व की निगाहें जमी हुई हैं। इन दोनों राज्यों में भाजपा अपना जनाधार बढ़ाने के लिए लगातार कोशिश भी कर रही है। ऐसे में बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी भी सक्रिय हो गई हैं। अब वे भाजपा विरोधी क्षेत्रीय दलों को साधने में जुट गई हैं। इसी कड़ी में ओडिशा में ममता ने गुरुवार को वहां के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की। हालांकि अपने समकक्ष के साथ बैठक के बाद ममता ने कहा कि क्षेत्रीय दलों को भाजपा से कोई खतरा नहीं है।

loksabha election banner

तीन दिवसीय ओडिशा दौरे के आखिरी दिन गुरुवार को भुवनेश्वर में वे पटनायक से मिलीं। दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक बात हुई। इसके बाद दोनों एक साथ पत्रकारों से मुखातिब हुए। ममता ने कहा कि क्षेत्रीय दलों के लिए भाजपा कोई चुनौती नहीं है। हम धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखते हैं जबकि भाजपा जाति-धर्म के नाम पर राजनीति करती है। इसके खिलाफ क्षेत्रीय दलों को एकजुट होना होगा। दूसरी ओर नवीन पटनायक ने सिर्फ इतना ही कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इसके राजनीतिक मायने नहीं तलाशे जाने चाहिए।

इधर, राजनीतिक विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे हैं कि मुलाकात के पीछे महागठबंधन की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। हालांकि, तृणमूल सुप्रीमो ने इस पर कहा कि इसका अभी समय नहीं आया है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारों के संबंध में भी ममता बनर्जी ने जवाब देने से इन्कार करते हुए कहा कि यदि बीजू जनता दल अपना उम्मीदवार उतारती है तो मैं इसका समर्थन करूंगी।

यह भी पढ़ेंः दवा पर दीदी का दांव आजमा रहे मोदी

पश्चिम बंगाल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.