कांवड़ियों से भरी मिनी बस पर गिरे पत्थर, एक घायल
गंगोत्री हाइवे पर हेल्कु गाड के पास कांवड़ियों से भरी मिनी बस पर अचानक पत्थर गिर गए। इस हादसे चालक को चोट आई हैं।
उत्तरकाशी, [जेएनएन]: बीती रात करीब नौ बजे गंगोत्री मार्ग हेल्कु गाड के पास कावड़ियों से भरी मिनी बस पर पत्थर गिर गए। जिसमें वाहन चालक को चोट लगी है। घायल को 108 की मदद से उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय में पहुंचाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, बस गंगोत्री से लौट रही थी। बस में 20 कांवड़िये सवार थे। हालांकि चालक को छोड़कर सभी कांवडियें सुरक्षित बताये जा रहे हैं।
पढ़ें:-भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद, दो सौ कांवड़िये फंसे
सभी कांवड़िये गुडगांव के रहने वाले हैं। उधर, हेल्कु गाड के पास हाईवे बंद होने से सैकड़ों की संख्या में कांवडिये फंसे हुए हैं।
पढ़ें:-उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश, मकान गिरने से तीन दफन, कोटद्वार-नजीबाबाद रेल सेवा बाधित