Move to Jagran APP

उत्तरकाशी: तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी, 24 की मौत; छह घायल

उत्‍तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 23 May 2017 07:32 PM (IST)Updated: Thu, 25 May 2017 05:10 AM (IST)
उत्तरकाशी: तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी, 24 की मौत; छह घायल
उत्तरकाशी: तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी, 24 की मौत; छह घायल

उत्तरकाशी, [जेएनएन]: इंदौर (मध्य प्रदेश) से चारधाम यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों की बस यूके-12 0037 नालूपानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उसमें सवार चालक परिचालक समेत 31 लोगों में से 24 की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। एक का अभी कुछ पता नहीं चल पा रहा है। 

loksabha election banner

यात्रियों का यह दल यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन कर केदारनाथ के लिए जा रहा था। बस के तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से परखच्चे उड़ गए। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, जल पुलिस स्थानीय पुलिस रेस्क्यू में जुटी है। खाई गहरी होने की वजह से इसमें दिक्कतें आ रही हैं। हादसे की वजह बाइक सवार को साइड देना बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई कुछ बोल रहा है। 

इंदौर के 57 श्रद्धालुओं के दल ने ऋषिकेश से दो मिनी बसें चारधाम यात्रा के लिए बुक कराई थीं। दुर्घटनाग्रस्त बस इन्हीं में से एक थी। 

हादसा मंगलवार शाम करीब छह बजे उत्तरकाशी मुख्यालय से 32 किलोमीटर दूर ऋषिकेश की तरफ मुख्य हाईवे पर नालूपानी के पास हुआ। यात्रा सीजन के चलते इस मार्ग पर पूरे दिन वाहनों की आवाजाही है। 

तीर्थयात्रियों की बस के पीछे चल रहे स्थानीय एक भाजपा ने डीएम को बस के दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरने की सूचना दी। करीब आधा घंटे के अंतराल में जिलाधिकारी डा. आशीष श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक ददन पाल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। 

खाई में उतरकर रेस्क्यू करने में दिक्कतें पेश आने पर प्रशासन ने धरासू बैंड के रास्ते भागीरथी नदी के तट पर टीमें भेजीं। वहां से जल पुलिस के जवान नदी पार कर घायलों की मदद के लिए दूसरी तरफ पहुंचे। जिलाधिकारी के अनुसार घायलों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया गया है। हादसे में घायल युवती भावना ने बताया कि बस में चालक और हेल्पर समेत 30 लोग सवार थे। 

डीएम उत्तरकाशी के अनुसार बस का एक हिस्सा भागीरथी में समाया हुआ है, ऐसे में कुछ यात्रियों के नदी के प्रवाह में बहने की भी आशंका जताई जा रही है। रेस्क्यू में खाई से 23 शव निकाल लिए गए थे। 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हादसे पर किया गहरा शोक व्यक्त 

उत्तरकाशी के नालूपानी में हुए बस हादसे की मजिस्ट्रीयल जांच होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में मरने वालों के परिजनों को एक-एक लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्य सचिव एस रामास्वामी को निर्देश दिए कि हादसे के बाद बचाव व राहत कार्य युद्धस्तर पर किया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने परिवहन आयुक्त और पुलिस को निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर वाहनों की गंभीरता से जांच की जाए। उन्होंने बीआरओ और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील, भूस्खलन संवेदी स्थानों पर सावधानियां बरते जाने और क्रैश बैरियर बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

चार घायलों को मंत्री हेलीकॉप्टर से लाए दून 

प्रदेश के शहरी विकास मंत्री एवं प्रभारी मंत्री उत्तरकाशी मदन कौशिक ने उत्तरकाशी पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उनमें से चार गंभीर घायलों को वह अपने साथ हेलीकाप्टर से देहरादून लाए। 

 उत्‍तरकाशी बस हादसे में मृतकों की सूची 

1. सावित्री (57)ऊर्फ गुड्डीबाई पत्नी रमेश, निवासी ग्राम कुसवा थाना बेटमा, इंदौर, मध्यप्रदेश।

2. निर्भय ङ्क्षसह (44) पुत्र बद्री सिंह, निवासी ग्राम रंगवासा थाना देवालपुर, इंदौर, मध्यप्रदेश।

3. गीता (80) पत्नी श्रीराम, निवासी, ग्राम बेटमा, इंदौर, मध्यमप्रदेश।

4. दरियाऊ बाई ( 80) पत्नी गंगाराम, निवासी ग्राम खर्मपुर, थाना जिलाधार, मध्यप्रदेश।

5. छीताबाई (70) पत्नी सेवाराम, निवासी ग्राम कुसवा, थाना बेटमा, तहसील देवालपुर, इंदौर, मध्यप्रदेश।

6. रमेश (55) पुत्र पूरमचंद, निवासी ग्राम कुसवा थाना बेटमा तहसील देवालपुर, इंदौर मध्यप्रदेश। 

7. सुखदेवा (75) पुत्र ओमकार ङ्क्षसह, निवासी ग्राम देवालपुर रोड सब्जीमंडी बेटमा जिला इंदौर, मध्यप्रदेश।

8. सावित्री (65) पत्नी बाबूलाल, निवासी ग्राम सादूदीमा, थाना बेटमा, इंदौर, मध्यमप्रदेश।

9. लीलाबाई (45) पत्नी सुरेश, निवासी ग्राम नालछा, जिलाधार मध्यप्रदेश।

10. सूरजबाई (65) पत्नी  मोतीलाल, निवासी ग्राम नालछा, जिलाधार मध्यप्रदेश।

11. सुरेश ङ्क्षसह (45) पुत्र तुलसीराम, निवासी  ग्रामधार जिला इंदौर मध्यप्रदेश।

12. भैरव सिंह राठौर (65) पुत्र मोहन सिंह निवासी दौलतनगर, जिलाधार, मध्यप्रदेश।

13. रविंद्र राठौर (38) पुत्र भैरव सिंह राठौर, निवासी दौलतनगर जिलाधार, मध्यप्रदेश। 

14. शकुंतला देवी (70) पत्नी भागीरथ निवासी विरमा  देवालपुर, इंदौर, मध्यप्रदेश।

15. गब्बर सिंह (48) पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम बखराड़ी, पो कीर्तिखाल, जिला पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड (वाहन चालक)। 

16. बलवीर सिंह (51) पुत्र भगत ङ्क्षसह निवासी ग्राम गुरम, तहसील नागपोखरी, जिला चमोली, उत्तराखंड (वाहन परिचालक)।

17. मोती सिंह चौहान (70) पुत्र धन्नालाल निवासी अनालचा थाना, जिला इंदौर मध्यप्रदेश। 

18. नोमलबाई (60) पत्नी बालाराम निवासी वार्ड नंबर एक हाजी रसीद कालोनी, धार रोड बेटमा, जिला इंदौर मध्यप्रदेश। 

घायलों की सूची

1. जितेंद्र चौधरी (26) पुत्र अंबाराम चौधरी निवासी ग्राम बेटमा, जिला इंदौर, मध्यप्रदेश।

2.भागीरथ सिंह (72) पुत्र स्व. भीमाजी वर्मा निवासी  ग्राम बेटमा, जिला इंदौर, मध्यप्रदेश। 

3. सरजूबाई (55) पत्नी भैरव सिंह राठौर निवासी ग्राम धार तहसील धार, जिला इंदौर, मध्यप्रदेश।

4. लक्ष्मीबाई निवासी ग्राम बेटमा जिला इंदौर, मध्यप्रदेश।

5. बलराम चौहान (20) पुत्र शोभराम चौहान निवासी  ग्राम बेटमा, जिला इंदौर, मध्यप्रदेश। 

6. भावना (17) पुत्री सत्यनारायण निवासी ग्राम बेटमा, जिला इंदौर, मध्यप्रदेश।

हेल्पलाईन न0- 9411112976 

एसपी उत्तरकाशी- 9411112737

रेंज कार्यालय देहरादून- 0135-2716201

PICS: उत्तरकाशी में बस हादसे के बाद चला रेस्क्यू

यह भी पढ़ें: श्रद्धालुओं की बस पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, पांच की मौत

यह भी पढ़ें: बरातियों से भरी मैक्स गाड़ी खाई में गिरी, पांच की मौत

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ में बाइक खाई में गिरी, एक की मौत 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.