अपहरण किए गए व्यापारी के न मिलने के विरोध में बाजार बंद
सितारगंज में आठ दिन पहले अपहरण किए गए सीमेंट सरिया व्यापारी का पता न लगने से नाराज व्यापार मंडल ने आज बाजार बंद कर विरोध जताया है।
सितारगंज, [जेएनएन]: आठ दिन पहले अपहरण किए गए सीमेंट सरिया व्यापारी रवीश अग्रवाल का पता न लगने से नाराज व्यापार मंडल ने आज बाजार बंद कर विरोध जताया है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि रवीश गर्ग का पता लगाने के लिए सभी व्यापारी एकजुट हैं। इसीलिए उन्होंने स्वेच्छा से दुकाने बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि जब तक रवीश नहीं मिलेगा तब तक व्यापारियों का आंदोलन जारी रहेगा।
मालूम हो कि रामलीला मैदान के सामने रहने वाले व्यापारी रवीश गर्ग का अपहरण कर लिया गया था। जब वह सिसौना बाजार से अपनी दुकान बंद करके स्कूटी से वापस घर लौट रहे थे। उसकी स्कूटी बरुआ बाग में मिली थी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। इसी वजह से व्यापार मंडल ने शुक्रवार को बाजार बंद करने का ऐलान किया था।
यह भी पढ़ें: तीन किलो सोने के बदले थमा गए कागज की गडि्डयां, आरोपियों को दबोचा