बोले पर्यटन मंत्री, चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। भूस्खलन के कारण बाधित हो रहे मार्गों को खोलने के लिए पूरा तंत्र सतर्क है।
देहरादून, [जेएनएन]: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। भूस्खलन के कारण बाधित हो रहे मार्गों को खोलने के लिए पूरा तंत्र सतर्क है। यात्री बिना किसी भय के चारधाम यात्रा करें।
एक बयान में पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री यात्रा के लिए सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पांडुकेश्वर के नजदीक बाधित मार्ग को तत्काल खोला गया। स्थानीय प्रशासन और बीआरओ की टीमें हर पल तैनात हैं।
उन्होंने कहा कि यात्रियों में जबरदस्त उत्साह है। कुछ लोग यात्रा के सुरक्षित नहीं होने की अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक चरण में ही छह लाख से ज्यादा यात्रियों की आमद ने साफ कर दिया है कि यात्रा को लेकर यात्रियों में कोई भय नहीं है।
यह भी पढ़ें: केदारनाथ में बिचौलियों के हाथ लुट रहे हवाई यात्री
यह भी पढ़ें: केदारनाथः यात्रियों के जीवन से खेल रही हेली कंपनियां
यह भी पढ़ें: उड़ान भर रहे हेलीकॉप्टर से उठी चिंगारियां, यात्रियों को सुरक्षित उतारा