सोनभद्र में धर्म परिवर्तन की शिकायत, पुलिस का हस्तक्षेप
हिंदू संगठनों के इस हंगामा के कारण जहां काफी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गयी थी। बवाल बढऩे की आशंका में पहुंची पुलिस ने उपासना स्थल के मुख्य गेट को बंद करा दिया।
सोनभद्र (जेएनएन)। एक चर्च में तीन दिन से चल रही प्रार्थना सभा में आज धर्म परिवर्तन की शिकायत पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। यहां के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के क्रिश्चियन चर्च में तीन दिनी उपासना प्रार्थना सभा के दौरान धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए हिन्दू संगठनों ने हंगामा कर दिया था।
हिंदू संगठनों के इस हंगामा के कारण जहां काफी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गयी थी। इस दौरान बवाल बढऩे की आशंका में पहुंची पुलिस ने उपासना स्थल के मुख्य गेट को बंद करा दिया और मुस्तैद हो गई। इस दौरान अंदर प्रार्थना सभा चल रही थी। ऐसे में बाहर जुटी भीड़ सहित हिन्दू संगठन व भाजपा कार्यकर्ताओं ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: सरकार के गन्ना मूल्य में बढोतरी के बाद भी किसान नाराज, जलाया गन्ना
वहां पर लोगों का आक्रोश बढ़ते देख पुलिस प्रशासन ने क्रिश्चियन समाज के लोगों से कहकर प्रार्थना सभा को बीच में ही बंद कर दिया।
यह भी पढ़ें: यूपी में 22 नवंबर से 3 चरण में होंगे निकाय चुनाव, 1 दिसंबर को आएंगे नतीजे
इसके साथ ही वहां जुटे लोगों को स्थल से बाहर करा दिया। इस प्रार्थना सभा में झारखंड व छत्तीसगढ़ के आदिवासी काफी संख्या में जुटे थे। जिन्हें पुलिस ने उनके घरों को वापस कर दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड की हाई स्कूल तथा इंटर की परीक्षाएं छह फरवरी से, 67 लाख छात्र होंगे शामिल
बताया गया कि वर्ष 2003 में इसी स्थल पर प्रार्थना सभा के दौरान धर्म परिवर्तन को लेकर काफी बवाल हो गया था। तब से प्रार्थना सभा यहां बंद हो गयी थी। इस बार तीन दिन पूर्व से सभा चल रही थी।