आम के पेड़ में लटकता मिला युवक का शव
श्रावस्ती : थाना क्षेत्र के बरईपुर में सोमवार की रात युवक का शव बाग में आम के पेड़ से लटकता पाया गया।
श्रावस्ती : थाना क्षेत्र के बरईपुर में सोमवार की रात युवक का शव बाग में आम के पेड़ से लटकता पाया गया। मृतक के ससुर ने थाने में तहरीर दी है। इकौना थाना क्षेत्र के नत्थापुरवा गांव निवासी ज्ञानचंद (30) पुत्र ननकू कई वर्षो से परिवार सहित ससुराल में बरईपुर में रह रहे थे। सोमवार को उसके चचेरी साली का विवाह था। मंगलवार की सुबह शौच के लिए गए बरातियों ने आम के पेड़ पर शव लटकता देखा, जिसकी शिनाख्त ज्ञानचंद के रूप में हुई। इस घटना से शादी के घर में हड़कंप मच गया। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस घटना की जांच के लिए मृतक के ससुर कोयले ने थाने में तहरीर दी है। उसने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका व्यक्त की है। थाना प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।