नए साल में सीधे दिल्ली की यात्रा कर सकेंगे पीलीभीतवासी
पीलीभीत : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि नए साल में पीलीभीतवासी सीधे दिल्
पीलीभीत : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि नए साल में पीलीभीतवासी सीधे दिल्ली की यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए रेल मंत्री से उनकी बातचीत हो गई है। इसके साथ ही आगे चलकर अन्य महत्वपूर्ण स्थलों के लिए भी पीलीभीत से ट्रेनें संचालित की जाएंगी।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उन्हें खुद दिल्ली से पीलीभीत तक आवागमन करने के लिए सड़क मार्ग से छह घंटे की यात्रा करनी पड़ती है। इसलिए यहा के लोगों की पीड़ा को अच्छी तरह समझती हैं। बीते तीस वर्षों के दौरान वह इस अहम मुद्दे को लगातार उठाती रही हैं। सरकारें चाहे पक्ष की रही हों या विपक्ष की। इसकी उन्होंने कभी परवाह नहीं की। तमाम आश्वासन मिलते रहे लेकिन अपने आश्वासन पर पूरी तरह रेल मंत्री सुरेश प्रभु पूरी तरह खरे उतरे। उन्होंने एक साल की अवधि में ही पीलीभीत को ब्राडगेज की सुविधा उपलब्ध कराई है।