जो¨गदर नहीं फिरोज था बदमाशों की गोली का निशाना
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : कासना कोतवाली क्षेत्र के जनता फ्लैट में बृहस्पतिवार को बदमाशों ने
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा :
कासना कोतवाली क्षेत्र के जनता फ्लैट में बृहस्पतिवार को बदमाशों ने जो¨गदर को गोली मार दी थी। मामले में नया मोड़ सामने आया है। जांच के बाद पुलिस ने दावा किया है कि बदमाशों की गोली का निशाना जो¨गदर नहीं, बल्कि उसका मित्र फिरोज था। जो¨गदर व फिरोज की कदकाठी व चेहरा काफी कुछ मिलता जुलता है। जो¨गदर को फिरोज समझकर बदमाशों ने उसे गोली मार दी थी। पूर्व में जो¨गदर भी जेल जा चुका है। जो¨गदर के भाई ने फरमान सहित दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अभी बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस ने बताया कि जो¨गदर की महिला मित्र जनता फ्लैट में रहती है। जो¨गदर व उसके साथी अक्सर उससे मिलने के लिए फ्लैट पर आया करते थे। बृहस्पतिवार को भी जो¨गदर फ्लैट पर गया हुआ था। कुछ देर बाद वहां पर फिरोज अपने दोस्त गोपाल के साथ पहुंचा। फिरोज की हत्या करने के लिए फरमान भी अपने साथियों के साथ वहां पर पहुंचा। फ्लैट के पास सड़क के किनारे फरमान, फिरोज के बाहर निकलने का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद फ्लैट से गोपाल व जो¨गदर निकले। फरमान व उसके साथियों को लगा कि गोपाल के साथ फिरोज आ रहा है। बदमाशों ने जो¨गदर को फिरोज समझकर फाय¨रग कर दी। पुलिस ने बताया कि फिरोज नामी बदमाश है। उसने पूर्व में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। वह साजिद गैंग का सक्रिय सदस्य है। गैंग के बदमाशों ने मार्च माह में लूट की घटना को अंजाम दिया था। हिस्सा बंटवारे में बदमाशों में आपस में विवाद हो गया था। इस विवाद में बदमाशों ने हाल ही में साजिद की हत्या कर दी थी। हत्या में फरमान व उसके साथियों का नाम आया था। जिसके बाद गैंग के सदस्य साजिद के दोस्त फिरोज की भी हत्या करना चाहते थे। पुलिस ने बताया कि गहन पूछताछ के बाद मामले का पता चला। डर के कारण जो¨गदर मामला दर्ज कराना नहीं चाह रहा था। लेकिन दबाव के बाद उसके भाई कप्तान ¨सह ने फरमान सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
हो सकती है गैंगवार :
घटना के बाद बदमाशों के दोनों ग्रुप में गैंगवार की आशंका बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि विवाद के बाद गैंग के बदमाश साजिद की हत्या कर चुके हैं। जो¨गदर पर हमले के बाद यह बात प्रबल हो गई है कि दोनों ग्रुप में लड़ाई चल रही है। ऐसे में आशंका है कि दोनों गैंग के बदमाशों के बीच गैगवार होगी।