Move to Jagran APP

पूरे जिले में एक साथ चला वाहन चे¨कग अभियान

मऊ : जनपद की सभी थानों की पुलिस ने शनिवार को 11 बजे से एक बजे तक पूरे जनपद में जबर्दस्त वाहन चे¨कग अ

By Edited By: Published: Sat, 05 Sep 2015 07:38 PM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2015 07:38 PM (IST)
पूरे जिले में एक साथ चला वाहन चे¨कग अभियान

मऊ : जनपद की सभी थानों की पुलिस ने शनिवार को 11 बजे से एक बजे तक पूरे जनपद में जबर्दस्त वाहन चे¨कग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर चेक किया। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को कड़ी हिदायत भी दी। अवयस्कों और बिना कागजात के लोगों द्वारा वाहन चलाने की शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ¨सह इसे गंभीरता से लिया और अपने मातहतों को वाहन चे¨कग के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चे¨कग करने का निर्देश शनिवार को दिया।

loksabha election banner

निर्देश मिलते ही जनपद की की सभी थानों की पुलिस ने शनिवार को 11 बजे से एक बजे तक सघन वाहन चे¨कग के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया। वाहन चे¨कग की सूचना मिलते ही वाहन चालकों और स्वामियों में एकबारगी हड़कंप मच गया। जिसे जहां सूचना मिली वह वहीं से अपना रास्ता बदल लिया। कुछ वाहन चालक तो पगडंडी का सहारा लेकर अपने गंतव्य को पहुंचे।

अभियान के दौरान जनपद की सभी थानों की पुलिस ने कुल 563 वाहनों को चेक किया। इस दौरान उन्होंने संदिग्ध वाहन पाए जाने पर पांच को सीज कर दिया। इसके साथ ही 220 वाहनों को पूर्ण रुप से कागजात न मिलने पर पुलिस ने उनका चालान कर दिया। चे¨कग के दौरान पुलिस ने वाहन स्वामियों से समन शुल्क के रूप में 12,350 रुपया वसूला भी। 528 संदिग्ध लोग पुलिस चे¨कग के दायरे में आए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें कड़ी हिदायत देते हुए अकारण बगैर कागजात के घूमने से मना किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.