ब्लाक प्रमुख व बीडीसी की आरक्षण सूची आज होगी प्रकाशित
कन्नौज, जागरण संवाददाता : पंचायती राज प्रमुख सचिव चंचल कुमार तिवारी के नवीन शासनादेश के बाद जिला पंच
कन्नौज, जागरण संवाददाता : पंचायती राज प्रमुख सचिव चंचल कुमार तिवारी के नवीन शासनादेश के बाद जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख व बीडीसी की आरक्षण सूची पूर्व निर्धारित तिथि छह सितंबर को प्रकाशित की जाएगी। आरक्षण सूची का समय से प्रकाशित करने के लिए जिला पंचायत राज कार्यालय में छुट्टी के दिन भी काम होता रहा। अफसर से लेकर कर्मी इसी काम में देर रात तक लगे रहे।
पंचायत राज प्रमुख सचिव चंचल कुमार तिवारी ने नवीन शासनादेश मेल जारी किया गया। इसमें ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य की आरक्षण सूची को स्थगित करने के आदेश दिए है। वहीं जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्य की आरक्षण सूची छह सितंबर को प्रकाशित करने के आदेश दिए। नया आदेश मिलते ही जिला पंचायत राज अधिकारी जेके केसरवानी ने जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत की आरक्षण सूची प्रकाशित करने की तैयारियां शुरू दी है। इसको लेकर जिला पंचायत राज कार्यालय में चहल-पहल दिखी। डीपीआरओ ने बताया कि नवीन आदेश के तहत काम किया जाएगा। मालूम हो कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची प्रकाशन को लेकर काफी समय से तिथियां निर्धारित हुई और बाद में इसे टाल दिया गया। नए आदेश की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधानी का सपना संजोए संभावित उम्मीदवारों में मायूसी छाई हुई है।