Move to Jagran APP

शिवपाल का छलका दर्द, बोले- मैं चाहता तो 2003 में ही आराम से बन जाता CM

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह आराम से प्रदेश के मुख्ममंत्री बन सकते थे। पार्टी के सभी विधायक भी मेरे साथ थे, लेकिन नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के निर्देश का पालन करता चला आ रहा हूं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 10:26 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 10:26 AM (IST)
शिवपाल का छलका दर्द, बोले- मैं चाहता तो 2003 में ही आराम से बन जाता CM
शिवपाल का छलका दर्द, बोले- मैं चाहता तो 2003 में ही आराम से बन जाता CM

फर्रुखाबाद (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के विधायक तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का इन दिनों पूरा जोर सेक्युलर मोर्चा बनाने की ओर है। फर्रुखाबाद में कल एक कार्यक्रम में शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा राज खोला। उन्होंने कहा कि वह चाहते तो बड़े आराम से 2003 और 2012 में उत्तर प्रदेश मे मुख्यमंत्री बन जाते। पार्टी के विधायक उनके साथ थे। 

loksabha election banner

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह आराम से प्रदेश के मुख्ममंत्री बन सकते थे। पार्टी के सभी विधायक भी मेरे साथ थे, लेकिन नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के निर्देश का पालन करता चला आ रहा हूं। उनके निर्देश पर ही मैंने अपने कदम पीछे खींचे थे।

उन्होंने कहा कि यदि हमें मुख्यमंत्री बनना होता तो 2003 में ही बन जाते। नेता जी दिल्ली में थे। सभी विधायक मेरे साथ थे, नेताजी जब तक दिल्ली से आते तब तक वह मुख्यमंत्री की शपथ ले चुके होते। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताजी की है। कुछ लोग मेहनत से तो कुछ लोग विरासत से मुख्यमंत्री बन जाते हैं और कुछ लोगों को मेहनत के बावजूद कुछ नहीं मिल पाता। 

इटावा की जसवंतनगर सीट से विधायक शिवपाल बोले ने कहा कि पार्टी में कुछ लोग चापलूस और चुगलखोर हैं। जब सरकार बन रही थी तब विधायक मेरे साथ थे। अगर मैं चाहता तो मुख्यमंत्री बन सकता था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। नेताजी की पार्टी है। मैं उन्हीं के आदेश का पालन करता चला आ रहा हूं। 

शिवपाल सिंह ने कहा कि मैंने गलत कामों का विरोध किया तो मुझे मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार तभी बनेगी जब सभी लोग एक होंगे। शमसाबाद ब्लॉक के गांव मिल्क सुल्तान में अनोखेलाल यादव की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का दर्द छलक आया। उन्होंने बगैर नाम लिए अखिलेश यादव पर निशाना साधा कि जो लोग अपने माता-पिता और पूर्वजों का सम्मान नहीं करते, समाज में उनकी भी इज्जत नहीं होती। ऐसे लोग तरक्की नहीं कर पाते। वह बोले, सरकार तभी बनेगी जब सभी लोग एक होंगे। 

उन्होंने कहा कि मेरा सीएम अखिलेश से कोई झगड़ा नहीं था। गांव से जुड़े अधिकांश विभाग मेरे पास थे। खूब काम हुए। मेरे ऊपर कोई आरोप भी नहीं था। इसके बाबजूद मंत्रिमंडल से हमें बर्खास्त किया गया। हमने सभी काम नेताजी से पूछकर किए। पिछले लोकसभा चुनाव में हार हुई है, क्योंकि सपा सरकार में कुछ लोग गलत कामों में लिप्त थे। मैने आवाज उठाई तो मुझे मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया। मेरा झगड़ा अखिलेश यादव से नहीं था। पार्टी की बदनामी हो रही थी तो मैंने आवाज उठाई।

उन्होंने अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर तंज कसा, जो लोग मेहनत करते हैं, उन्हें फल मिलता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बगैर मेहनत के फल पा जाते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो पूरी जिंदगी मेहनत करते हुए दुनिया से चले जाते हैं और लेकिन उनको फल नहीं मिल पाता। 

यह भी पढ़ें: योगी राज में भाषण अच्छे कामकाज अखिलेश सरकार जैसा : रामलाल राही

चापलूसों के हटने पर ही पार्टी में आएगी एकता 

शिवपाल ने कहा यदि हम लोगों में बिखराव न होता तो प्रदेश में सपा की ही सरकार होती। पार्टी में चुगलखोर व चापलूसों की बात सुनी गई, वह अब भी पार्टी में ही हैं। जब तक वह रहेंगे, तब तक एकता नहीं होगी। शिवपाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद छह पार्टियों का महागठबंधन बनाया था, जिसका मुखिया नेता जी को चुना गया। अन्य पार्टियों से भी बात चल रही थी लेकिन विरोध किसने किया ये सब जानते हैं। चुगलखोरों को राज्यसभा व विधान परिषद भेजा गया।

यह भी पढ़ें: आइएएस अनुराग मौत मामले में एलडीए वीसी से राज उगलवाने की तैयारी

हमने भूमाफिया व दो नंबर की शराब बेचने वालों का विरोध किया। वह नेताजी के आदेश का पालन करते हैं। 

वहीं कन्नौज के गुरसहायगंज क्षेत्र स्थित रामाश्रम पहुंचे शिवपाल ङ्क्षसह यादव ने कहा कि सेक्युलर मोर्चा बनेगा। इसमें नेताजी की सहमति ली जाएगी। इसके साथ मोर्चा के बैनर तले अब किसानों की लड़ाई लड़ी जाएगी।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले तक होने लगी मानसून की दस्तक 

थानों में नहीं हो रही सुनवाई 

शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के लिए वह हर जिले का भ्रमण कर रहे हैं। सपा के उपेक्षित कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे हैं। दो माह से वह भ्रमण पर हैं। भाजपा सरकार पर निशाना साधा कि थानों में झूठे मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। पीडि़तों की सुनवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर वह मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इस सरकार में अन्याय शुरू हो गया है। इसके खिलाफ लडऩा है। 

राष्ट्रपति के चुनाव में नेताजी के आदेश पर दूंगा वोट

राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी मुखिया अखिलेश यादव का रुख कांग्रेस प्रत्याशी की ओर होने के संबंध में पूछे जाने पर शिवपाल सिंह ने कहा कि इस संबंध में नेताजी मुलायम सिंह यादव अपना रुख स्पष्ट कर चुके हैं। वह नेताजी के आदेश पर वोट देंगे। सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह प्रदेश में भ्रमण कर पुराने समाजवादियों को जोड़ रहे हैं। दो माह में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनेगा। इसकी रूपरेखा बनायी जा रही है। नेताजी का सम्मान सभी दलों के लोग करते हैं, लेकिन बेटे (अखिलेश यादव) ने नहीं किया। उन्हें विधानसभा चुनाव में हराने का प्रयास किया गया, लेकिन वह चुनाव जीते।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.