होली पर ट्रेनों में सफर नहीं आसान
इटावा, जागरण संवाददाता : होली पर्व पर ट्रेनों में आवागमन करना सुलभ नहीं है। दोनों ओर की शताब्दी से ल
इटावा, जागरण संवाददाता : होली पर्व पर ट्रेनों में आवागमन करना सुलभ नहीं है। दोनों ओर की शताब्दी से लेकर गोमती एक्सप्रेस तक पर हाउसफुल का बोर्ड लटका हुआ है। सौ लेकर ढाई सौ तक वे¨टग लिस्ट जारी है। होली पर्व पर इस क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग सपरिवार आवागमन करते हैं, जिनको यात्रा के दौरान तमाम मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। रेल मंत्रालय ने होली स्पेशल ट्रेनें भी नहीं चलाई, दूसरी ओर आम जनता से जुड़ी अधिकतर ट्रेनें पांच से 15 घंटे की देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों के लिए रेल सेवा भरोसेमंद नहीं रही है।
इटावा रेलवे स्टेशन से रोजाना 10-12 हजार यात्री यात्रा करते हैं, पर्व के दौरान यह संख्या 15 हजार को पार कर जाती है। इस क्षेत्र के अधिकतर लोग दिल्ली व उसके आसपास के प्रांतों में कार्यरत हैं जो पर्व घर आकर मनाते हैं। होली पर्व पर अधिकतर लोग सपरिवार आते हैं, ट्रेनों की हालत यह है कि पर्व के दौरान अधिकतर ट्रेनें दो-तीन माह पूर्व ही हाउसफुल हो जाती है। दिल्ली की ओर से आने वाली शताब्दी में चार मार्च को 137 तथा पांच मार्च को 243 वे¨टग है, गोमती में 240, बैशाली में तीन से पांच मार्च के मध्य डेढ़ सौ वे¨टग, मगध में सवा सौ, पूर्वा में दो सौ, एनई में सौ, आम्रपाली व ऊंचाहार में सौ-सौ वे¨टग है, इसी तरह वापसी के दौरान आठ से दस मार्च के मध्य ट्रेनों की यही हालत है। आम यात्री ट्रेनों के भरोसे सुगमता से यात्रा नहीं कर सकते है। यात्रियों की संख्या इतनी ज्यादा है कि रोडवेज बसें कम ही पड़ेगी। कुल मिलाकर पर्व के दौरान पूर्व की भांति डग्गामारी करने वालों का ही खेल सफल रहेगा।