स्टेशन मास्टर की ट्रेन से कटकर मौत
बिसौली, (बदायूं) : अलीगढ़ बरेली रेलवे लाइन पर दबतरा और करेंगी स्टेशन के पास बिहार के नालन्दा निवासी
बिसौली, (बदायूं) : अलीगढ़ बरेली रेलवे लाइन पर दबतरा और करेंगी स्टेशन के पास बिहार के नालन्दा निवासी दबतरा के स्टेशन मास्टर पंकज सिन्हा एवं इंजीनिय¨रग के छात्र समेत दो लोगों की तीन घंटे के अंतराल में मौत हो गयी। छात्र की दस घंटे वाद गुरुवार को भोर में शिनाख्त हुई। जीआरपी बरेली पुलिस ने स्टेशन मास्टर की लाश कब्जे में लेकर आगरा कैंट से बरेली तथा छात्र की लाश को दबतरा चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया। इस दौरान बुधबार की रात रेलवे ट्रैक साफ न होने के कारण रेल यातायात दो घंटे से भी अधिक समय तक बाधित रहा।
बुधवार की रात करीब ग्यारह बजे बिहार के नालंदा के बंगाली टोला राजगीर निवासी पंकज सिन्हा पुत्र त्रिभुवन प्रसाद 37 बर्ष अपनी ड्यूटी कर बरेली पेसेंजर थ्री ए बी से बरेली जा रहा थे। गाड़ी के करेंगी स्टेशन पहुंचने पर वह पानी पीने के लिए नीचे उतरे अचानक उनका पैर फिसल गया। जिससे वह ट्रेन के नीचे आ गए, हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। करेंगी स्टेशन मास्टर ने लाश की शिनाख्त दबतरा रेलवे स्टेशन मास्टर पंकज सिन्हा के रूप में की। बाद में सुभाषनगर बरेली स्थित मृतक के घर सूचना दी गयी। रात मे ही परिजन जीआरपी की गाड़ी के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये। वृहस्पतिवार की सुबह जीआरपी ने लाश कब्जे में लेकर आगरा कैंट से बरेली पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दूसरी घटना बुधवार की रात करीब आठ बजे अलीगढ़ बरेली रेलवे लाइन पर दबतरा स्टेशन और करेंगी के मध्य पपगांव यादपुर क्रॉ¨सग के नजदीक हुई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरतपुर निवासी छात्र सुमित पटेल पुत्र राममूर्ति सिह की संदिग्ध परिस्थतियों में दिल्ली पैसेंजर ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। जिससे सदभावना, अलीगढ बरेली आदि ट्रेन चन्दौसी स्टेशन पर रोक दी गई। रात का समय होने के कारण गुरुवार को की सुबह भोर तक उसकी शिनाख्त नही हुई। करीब दो घटे बाद ट्रैक साफ हो सका। चौकी प्रभारी परवेंदर सिंह ने लाश को कब्जे में लेकर पोंस्टमार्टम के लिए बदायूं भेजा। मृतक मुरादाबाद के राधा गोविन्द इंजीनिय¨रग इंस्टीटयूट का छात्र था। परिजनों ने गुरुवार को सुबह शिनाख्त की। घटना से परिवार मे कोहराम मच गया।
बरेली में रहता था परिवार
दबतरा के रेलवे स्टेशन मास्टर पंकज सिन्हा ने यहां इक्कीस मार्च 2012 को ज्वाइन किया था। उनका परिवार बरेली के सुभाषनगर बरेली में रहता था। बुधवार की रात वह तीन बजे से रात दस बजे तक की शिफ्ट की ड्यूटी कर करीब ग्यारह बजे बरेली पेसेंजर से घर वापस लौट रहे थे। अचानक करेंगी में यह हादसा हो गया।