कलक्ट्रेट व एलएसए में होगा पौधारोपण
अमरोहा। दैनिक जागरण के पौधरोपण अभियान के दूसरे दिन शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर व लिटिल स्कालर्स एकेडमी
अमरोहा। दैनिक जागरण के पौधरोपण अभियान के दूसरे दिन शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर व लिटिल स्कालर्स एकेडमी में पौधरोपण कराया जाएगा। दोनों स्थानों पर पौधरोपण की तैयारियां कर ली गई हैं। जिलाधिकारी अपने हाथों से पौधरोपण कर इस अभियान को और गति देंगे।
शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में होने वाले पौधरोपण की तैयारियां तो गुरुवार को ही पूरी कर ली गई थीं। परंतु शुक्रवार को इन तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बता दें कि अभियान के दूसरे दिन यानि शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी पौधरोपण करेंगे। सुबह साढ़े दस बजे वह अन्य अधिकारियों के साथ हरियाली के इस अभियान के भागीदार बनेंगे। इसके अलावा लिटिल स्कालर्स एकेडमी में भी शनिवार को ही पौधरोपण कराया जाएगा। प्रबंधक गिरीश बंसल ने बताया कि दैनिक जागरण के हरियाली अभियान के तहत उनका स्कूल पौधरोपण के लिए तैयार है। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को पौधरोपण कराया जाएगा। उन्होंने अन्य लोगों से भी पौधरोपण करने की अपील की। ताकि पर्यावरण प्रदूषण को खत्म किया जा सके।