Move to Jagran APP

वृक्षों के बिना जीवन नहीं : जिला जज

अमरोहा। जिला जज सुशीला ¨सह ने कहा कि वृक्षों के बगैर हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। पेड़ हर रूप में

By Edited By: Published: Sat, 07 May 2016 12:10 AM (IST)Updated: Sat, 07 May 2016 12:10 AM (IST)
वृक्षों के बिना जीवन नहीं : जिला जज

अमरोहा। जिला जज सुशीला ¨सह ने कहा कि वृक्षों के बगैर हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। पेड़ हर रूप में मानव के साथी होते हैं तथा पर्यावरण संरक्षण के सारथी होते हैं। उन्होंने न्यायालय परिसर में पौधारोपण कर दैनिक जागरण के अभियान का आगाज किया। जिला जज के साथ अन्य न्यायिक अधिकारियों व बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी इस मौके पर पौधारोपण कर पुनीत अभियान को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग दिया। साथ ही भविष्य में पौधरोपण करने व वृक्षों का संरक्षण करने का संकल्प भी लिया।

prime article banner

शुक्रवार को दैनिक जागरण के हरियाली अभियान की शुरुआत जिला न्यायालय प्रांगण से हुई। बार एसोसिएशन जनपद ज्योतिबा फुले नगर के तत्वावधान में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में अपराह्न ग्यारह बजे जिला जज सुशीला ¨सह ने कचहरी परिसर में पौधा लगा कर अभियान का आगाज किया। इसके बाद एडीजे प्रथम रमाकांत मिश्र, विशेष सत्र न्यायाधीश बीडी भारती, एडीजे प्रथम अखिलेश दुबे, एडीजे अर¨वद ¨सह, सिविल जज सुभाष ¨सह, रजत वर्मा, मिर्जा जीनत, सीजेएम राकेश कुमार व सिविल जज नरेंद्र ¨सह ने भी कचहरी परिसर में पौधरोपण कर दैनिक जागरण के अभियान में सहयोग दिया। इस दौरान बार के अध्यक्ष कृपाल ¨सह, सचिव मोहन ¨सह, राशिद मियां, नरेशवीर ¨सह, सुधांशु विश्नोई, उबैद खां, कपिल चिकारा, मनु शर्मा, जयप्रकाश यादव, अतीक अहमद, नरेंद्र पोसवाल, राजीव ¨सह, संजीव शर्मा, चौधरी डीके, रुखसार अहमद तथा योगेंद्र ¨सह ने भी पौधरोपण किया। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में सौ पौधे लगाए। पौधरोपण के दौरान न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने वृक्षों की देखरेख करने तथा भविष्य में भी पौधरोपण करने का संकल्प लिया। उसके बाद गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें जिला जज ने दैनिक जागरण के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार जीवन के लिए सांस लेना जरूरी है उसी तरह ¨जदगी के लिए पेड़-पौधे भी जरूरी हैं। क्योंकि जिस सांस से इंसान जीवित है वह पेड़ों से ही मिलती है। पर्यावरण संरक्षण के लिए इससे बेहतर दूसरा साधन नहीं है। लोगों को पौधारोपण के लिए आगे आना चाहिए। बार अध्यक्ष कृपाल ¨सह ने कहा कि बार एसोसिएशन इसी माह कचहरी परिसर में और भी पौधरोपण कराएगी। ताकि पर्यावरण को हरा-भरा बनाया जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.