Move to Jagran APP

हड़ताल में डूब गए 100 करोड़

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : यूनाइटेड फोरम ऑफ आरआरबी यूनियंस के आह्वान पर ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के

By Edited By: Published: Wed, 01 Jul 2015 02:23 AM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2015 02:23 AM (IST)
हड़ताल में डूब गए 100 करोड़

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : यूनाइटेड फोरम ऑफ आरआरबी यूनियंस के आह्वान पर ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के सभी कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहे। इससे करीब सौ करोड़ रुपये का बैंकिंग कारोबार प्रभावित हुआ। बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया।

prime article banner

ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त अधिकारी एसोसिएशन के बैनर तले जिले भर के अधिकारी और कर्मचारी सुबह 10 बजे क्षेत्रीय कार्यालय सेंटर प्वाइंट पर जुटे। यहां जमकर नारेबाजी की। महामंत्री सुधीर सक्सेना ने कहा कि भारत सरकार ने ग्रामीण बैंक कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। 10वां वेतन समझौता को अक्षरश: लागू करने में आनाकानी की जा रही है। जब राष्ट्रीयकृत बैंकों में अनुकंपा के आधार पर भर्ती जारी कर दी गई है तो ग्रामीण बैंकों को इससे अलग रखा गया है। जिला मंत्री लटूरी सिंह ने कहा कि ग्रामीण बैंकों को समझौते के साथ-साथ पेंशन से भी विरत किया जा रहा है। एमए किदवई व अश्रि्वनी चौटेल ने साथियों को जागरूक किया। आंदोलन को और तेज करने पर भी चर्चा हुई।

यूनाइटेड फोरम ऑफ आरआरबी यूनियन के संयोजक डीएन त्रिवेदी ने सभा के बीच फोन पर बताया कि हड़ताल पूरे देश में सफल रही है। लटूरी सिंह ने बताया कि 11 जुलाई को बैठक प्रस्तावित है। इसमें दो दिन हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया जाएगा। लटूरी सिंह ने बताया कि जिले की 70 शाखाओं के ताले मंगलवार को नहीं खुले। चार सौ से अधिक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहे हैं। आरपी सिंह, योगेश गुप्ता, विनोद तिवारी, पीआर शर्मा, पीबी सिंह, जेके शर्मा, आरके अत्री आदि ने भी विचार व्यक्त किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK