Move to Jagran APP

आज से एंड्रायड स्मार्टफोन में बदल जाएंगी ये चीजें, Android O हो रहा है लॉन्च

इस पोस्ट में हम आपको एंड्रायड ओ से जुड़ी हर जानकारी देने जा रहे हैं

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Mon, 21 Aug 2017 09:56 AM (IST)Updated: Mon, 21 Aug 2017 01:02 PM (IST)
आज से एंड्रायड स्मार्टफोन में बदल जाएंगी ये चीजें, Android O हो रहा है लॉन्च
आज से एंड्रायड स्मार्टफोन में बदल जाएंगी ये चीजें, Android O हो रहा है लॉन्च

नई दिल्ली (जेएनएन)। अमेरिकी कंपनी गूगल आज यानि 21 अगस्त को अपना नया मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android O लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह लॉन्च इवेंट न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग दोपहर 2.40 बजे (EST) और भारतीय समयानुसार रात 12.10 बजे से शुरु होगी। इससे पहले तक इस अपडेट को लेकर कई लीक्स आते रहे हैं। खबरों की मानें, तो इस अपडेट का नाम Oreo, Oatmeal Cookie और Octopus पर रखा जा सकता है। हालांकि, मशहूर टिप्सटर Evan Blass ने हाल ही में ट्वीट कर बताया था कि नए अपडेट का नाम Android Oreo होगा। इस पोस्ट में हम आपको Android O के राउंडअप फीचर्स और यह अपडेट किन स्मार्टफोन्स पर काम करेगा इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

loksabha election banner

जानें Android O के राउंडअप फीचर्स के बारे में:

एडेप्टिव और रिजाडिजाइन आइकन्स:

इसके तहत कस्टमाइजेशन ऑप्शन दिया जाएगा। इससे यूजर्स आइकन्स को अलग-अलग आकार का बना पाएंगे। इसका इंटरफेस आसान बताया जा रहा है। साथ ही यूजर्स हर आइकन के साथ एनिमेटेड एक्शन्स भी जोड़ पाएंगे।

बेहतर ऑडियो और कनेक्टिविटी:

यह अपडेट परफॉर्मेंस को और बेहतर करने के लिए ब्लूटूथ ऑडियो कोडेक्स (codecs) का बेहतर वर्जन उपलब्ध कराएगी। इसमें लो-लेटेंसी ऑडियो जैसे फीचर्स शामिल होंगे।

पिक्चर इन पिक्चर (PiP) मोड:

इस मोड के जरिए यूजर्स मल्टीटास्किंग आसानी से कर पाएंगे। किसी भी एप पर काम करते समय यूजर्स यूट्यूब पर वीडियो भी देख पाएंगे। साथ ही एप को मिनिमाइज किया जा सकेगा।

बैकग्राउंड में चल रही एप्स को करेगा बंद:

यह फीचर उन सभी एप्स को बंद करेगा जो डाटा का ज्यादा खपत करती हैं। इससे फोन की बैटरी लाइफ भी बढ़ेगी। उदाहरण के तौर पर: लोकेशन अपडेट एप्स।

नोटिफिकेशन इंटरफेस को करेगा बेहतर:

इसके तहत बिना पढ़ी हुई (unread) नोटिफिक्शन्स अलग-अलग एप आइकन में डॉट की तरह दिखाई देगीं। इसके लिए यूजर्स को नोटिफिकेशन मैसेज पर टैप करना होगा। इससे नोटिफिकेशन डिटेल्स आपके सामने आ जाएंगी।

नए इमोजी:

इस अपडेट के साथ नए इमोजी भी शामिल किए जाएंगे। कई इमोजीज को रिडिजाइन भी किया गया है।

किन स्मार्टफोन्स पर मिलेगा अपडेट?

Google Pixel, Google Pixel XL, Nexus 5X, Nexus 6P, Pixel 2, Moto Z-Droid, Moto Z Play, Moto Z, Moto Z Play Droid, Z2 Play, Moto Z2 Force, Moto G4, Moto G5 Plus, Moto G5, Moto G4 Plus, Sony Xperia X Performance, Sony Xperia XZ, Sony Xperia XZs, Sony Xperia XZ Premium, Sony Xperia X, Sony Xperia X Compact, Sony Xperia XA1, Sony Xperia XA1 Ultra और Sony Xperia L1 पर यह अपडेट मिलेगा। इसके अलावा कई टैबलेट्स पर भी यह अपडेट दिए जाने की खबर है।

वहीं, Samsung Galaxy S8 (G950F, G950W), Samsung Galaxy S8 Plus (G955, G955FD), Samsung Galaxy S7 Edge (G935F, G935FD, G935W8), Samsung Galaxy S7 (G930FD, G930F, G930, G930W8), Samsung Galaxy Note FE.Galaxy A3 (2017)(A320F), Samsung Galaxy A5 (2017)(A520F), Samsung Galaxy A7 (2017)(A720F, A720DS), Samsung Galaxy A8 (2017) (A810F, A810DS), Samsung Galaxy C9 Pro Samsung Galaxy J7v, Samsung Galaxy J7 Max (2017), Samsung Galaxy J7 Pro (2017), Samsung Galaxy J7 Prime, Samsung Galaxy A9 (2016)(SM-A9100), Samsung Galaxy A7 (2016)(A710F, A710DS), Samsung Galaxy A5 (2016)(A510F, A510F), Samsung Galaxy A8 (2016)(A810F, A810DS), OnePlus 5, OnePlus 3T, OnePlus 3, Asus Zenfone 4, Zenfone 4 Pro, Zenfone 4 Selfie, Zenfone 4 Selfie Pro, Zenfone 4 Max, Zenfone 4 Max, Zenfone 3 5.2-inch (ZE520KL), Zenfone 3 5.5-inch (ZE552KL), Zenfone 3 Ultra, Zenfone 3 Deluxe, Zenfone 3 Max, Zenfone 3s Max, Zenfone 3 Laser, Zenfone 3 Zoom aka Zoom S (in Asia) और Zenfone AR  में भी यह अपडेट दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

EMI पर उपलब्ध हैं ये टॉप 10 स्मार्टफोन्स, 485 रुपये से शुरू

स्मार्टफोन बाजार में इंडियन कंपनियों का बढ़ता दबदबा, ड्रैगन से कड़ी टक्कर

WannaCry रैनसमवेयर ने किया दिल्ली पर अटैक, 200 से ज्यादा कंप्यूटर्स किए लॉक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.