Google Maps ने पेश किया नया फीचर, अपनी पसंदीदा जगहों को दोस्तों के साथ कर पाएंगे शेयर
गूगल मैप्स ने एक नया फीचर जारी किया है, जिसके जरिए यूजर्स मैप पर उन जगहों को मार्क कर सकते हैं, जिन्हें वो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना चाहते हैं
नई दिल्ली। गूगल ने भारत में भी गूगल मैप्स, का लिस्ट्स फीचर उपलब्ध करा दिया है। यह एक बेहद ही खास फीचर है। इस फीचर के जरिए यूजर मैप पर उन जगहों को मार्क कर सकते हैं, जिन्हें वो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना चाहते हैं। इन्हें यूजर्स सिर्फ अपने दोस्तों के साथ ही नहीं बल्कि परिवार के साथ भी साझा कर सकते हैं। गूगल ने यह फीचर एंड्रायड और आईओएस पर उपलब्ध कराया है। तो चलिए जानते हैं कि इस फीचर में और क्या खास है।
लिस्ट्स फीचर में क्या है खास: इसमें यूजर्स अपनी पसंदीदा जगहों को गूगल मैप पर मार्क कर सकते हैं। यही नहीं, यूजर्स अपनी पसंदीदा जगहों की लिस्ट भी बना सकते हैं। इसके साथ ही वो लिस्ट को दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं। लिस्ट को शेयर करते समय ही यूजर दोस्तों और परिवार को फॉलो भी कर सकते हैं। यही नहीं, यूजर अपने द्वारा बनाई गई लिस्ट को एडिट भी कर सकते हैं। जिनके साथ आपने मैप शेयर किया है, अगर उन्होंने ऑफलाइन मैप डाउनलोड किया हुआ है, तो लिस्ट में एड की गईं जगहें उन्हें ऑफलाइन मैप पर भी दिखाई देंगी।
कैसे करें मैप पर जगहों को मार्क: यूजर इस लिस्ट को दो तरीकों से बना सकते हैं। पहले तरीके में यूजर को साइड मेन्यू में जाकर places पर जाना होगा। फिर saved ऑप्शन को ओपन करें। फिर स्क्रीन के बायीं तरफ नीचे दिए गए नीले सर्किल में बने + साइन पर क्लिक करना होगा। वहीं, दूसरे तरीके में किसी नई लिस्ट में जोड़ी गई जगह को खोलकर सेव पर टैप करें और फिर एक नई लिस्ट बनाने के लिए create को सेलेक्ट करें।
सेव की हुईं जगहों को कैसे करें शेयर: इसके लिए यूजर को सबसे पहले अपनी saved लिस्ट ओपन करनी होगी। इसके बाद बायीं तरफ सबसे ऊपर दिए गए शेयर के बटन पर टैप करना होगा। इसके बाद मिले लिंक को अपने फोन में मौजूद एप जैसे हैंगआउट्स, एसएमएस, व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर पर शेयर कर सकते हैं। जिसे भी आपने लिंक भेजा है, जब वो उस लिंक को ओपन करेंगे, तो उन्हें लिंक फॉलो करने का ऑप्शन मिलेगा। इसके बाद गूगल एप में मार्क जगह your places section की लिस्ट में सेव हो जाएगी। अगर लिस्ट को एडिट करना चाहते हैं तो यूजर को your places section में जाकर saved पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यूजर को लिस्ट के बायीं तरफ दिए गए तीन डॉट मेन्यू पर टैप करना होगा और फिर एडिट लिस्ट पर क्लिक करना होगा।
यह भी पढ़े,
स्मार्टफोन में मौजूद अपनी पर्सनल फोटो वीडियो और फोल्डर को बिना किसी एप के इस तरह करें Hide
अपने दोस्त के स्मार्टफोन की स्क्रीन देखें अपने फोन में, ये है TRICK
लैपटॉप की धीमी स्पीड को इन 5 Quick स्टेप्स से बनाएं Superfast, ऐसे बढ़ा सकते हैं रैम