Move to Jagran APP

अब आप फेसबुक मैसेंजर पर शेयर कर पाएंगे अपनी रियल टाइम लोकेशन, जानें

फेसबुक भी अपने मैसेंजर के लिए वही फीचर ऐड करने की तैयारी कर रही है

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Tue, 28 Mar 2017 11:41 AM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 11:48 AM (IST)
अब आप फेसबुक मैसेंजर पर शेयर कर पाएंगे अपनी रियल टाइम लोकेशन, जानें
अब आप फेसबुक मैसेंजर पर शेयर कर पाएंगे अपनी रियल टाइम लोकेशन, जानें

नई दिल्ली। हाल ही में गूगल ने मैप्स एप्लीकेशन में लाइव लोकेशन शेयर करने का फीचर ऐड किया था। इसके बाद फेसबुक ने भी अपने मैसेंजर के लिए वही फीचर ऐड किया है। हालांकि, इससे पहले भी मैसेंजर पर लोकेशन शेयर करने का ऑप्शन था, लेकिन वो केवल मैप पर आपकी लोकेशन का एक क्विक स्नैपशॉट होता था। नए फीचर के जरिए के जरिए अब आप यह देख पाएंगे कि आपके दोस्त रियल टाइम में कहां है। इतना ही नहीं, आप अपने दोस्तों को भी ये बता पाएंगे कि आप रियल टाइम में कहां हैं।

loksabha election banner

कैसे चेक करें रियल टाइम लोकेशन?

इसके लिए आपको महज लोकेशन आइकन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद More आइकन पर क्लिक कर के अपनी लोकेशन को सेलेक्ट करना होगा। आप अपनी लोकेशन को 60 मिनट के लिए शेयर कर सकते हैं। आपको बता दें कि इसे कभी भी stop किया जा सकता है। इसके साथ ही आप ETA का भी अनुमान लगा सकते हैं। यानि आपको किसी किसी व्यक्ति की लोकेशन तक पहुंचने में कितना समय लगेगा, इसका अनुमान आपको पहले ही हो जाएगा। इसके लिए आपको और आप जिस व्यक्ति तक पहुंचना चाहते हैं उसकी लोकेशन शेयरिंग ऑन रखनी होगी।

आपको बता दें कि यह एक वेलकम एडिशन है। यह आपके लिए तब ज्यादा मददगार साबित होगा, जब आप किसी नए शहर में हैं और आप चाहतें है कि आप गुम ना हो जाएं। इसके साथ ही माता-पिता अपने बच्चों पर नजर रखने के लिए भी इस फीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं। 

यह भी पढ़े,

क्या आप जानते हैं कि गूगल भी कर सकता है ये 5 काम, जानें

LinkedIn जल्द लाएगा बिजनेस न्यूज सेक्शन, यूजरबेस बढ़ाने का है लक्ष्य

अपमानजनक वीडियोज के मामले में Verizon, AT&T ने गूगल Ads पर लगायी रोक 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.