आईफोन या विंडोज फोन से किया है एंड्रायड में स्विच, यह 5 एप्स फोन में होना जरुरी
यदि आप नए एंड्रायड यूजर हैं तो इन एप्स को आप एंड्रायड फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं
नई दिल्ली (जेएनएन)। अगर आपने हाल ही में एप्पल या अपने विंडोज फोन से एंड्रायड फोन में स्विच किया है या आप एंड्रायड फोन के नए यूजर बने हैं। तो आपको अपने एंड्रायड डिवाइस के लिए एप्स को चुनने में मदद की जरूरत हो सकती है। गूगल प्ले स्टोर एक बेहतर जगह है जहां आपको अपने एंड्रायड फोन के लिए नए-नए एप्स मिलेंगे। गूगल प्ले स्टोर में लगभग तीन लाख एप उपलब्ध हैं। लेकिन इनमें से कौन-कौन से एप्स आपके फोन के लिए जरूरी है, ये जानना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम आपको आज कुछ उन एप्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप अपने एंड्रायड फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं।
Nova Launcher
यह लॉन्चर एप आपके एंड्रायड फोन के होम स्क्रीन को पूरी तरह बदल देता है। इस एप की मदद से आप फोन के होम स्क्रीन को कस्टमाइज कर सकते हैं। साथ ही यह एप फोन के आइकन की डिजाइन को भी नया रूप देते है। जिससे आपका एंड्रायड फोन बिल्कुल नए UI का अनुभव देता है।
AirDroid
इस एप की मदद से आप अपने फोन से आपके कंप्यूटर में फोटो और फाइल को आसानी से शेयर कर सकते हैं। यह आपको किसी कंप्यूटर से मोबाइल नोटिफिकेशन का जवाब भी देता है। AirDroid विंडोज और मैक के साथ काम करता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद फीचर की मदद से आप अपने खोए हुए फोन का भी पता लगा सकते हैं।
Firefox
अगर आप गूगल क्रोम से खुश नहीं हैं तो आप ब्राउजिंग के लिए फायरफॉक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप डॉल्फिन और ओपेरा जैसे ब्राउजर की भी मदद ले सकते हैं। डॉल्फिन एक एडब्लॉकर के साथ आता है।
LastPass Password Manager
LastPass एक पासवर्ड मैनेजर एप है। LastPass आपके सभी पसंदीदा साइट्स के लिए वॉल्ट और ऑटोफिल सर्विस, पासवर्ड जेनरेट करने और लॉग-इन जानकारी की तरह काम करता है। यह एप आपके पासवर्ड से जुड़ी जानकारी को एक वॉलेट में सेव रखता है। इसके जरिए आप साइट्स को लॉग-इन करने की परेशानी से बच सकते हैं।
Google Keep
गूगल कीप एप की मदद से आप कलर कोडेड नोट्स की लिस्ट बना सकते हैं। साथ ही आप इसमें फोटो और ड्राइंग को जोड़ सकते हैं, जिससे कि उन्हें उपयोगी और दिलचस्प बना सकें।
यह भी पढ़ें:
व्हाट्सएप जल्द ला सकता है एंड्रायड यूजर के लिए फोटो फिल्टर फीचर
अब यूजर्स अमेजन पे बैलेंस के जरिए कर पाएंगे मोबाइल रिचार्ज, जानें कैसे करें इस्तेमाल
व्हाट्सएप के ये 4 नए फीचर हुए लॉन्च, जानें क्या है इनमें खास