Move to Jagran APP

कपड़े की चीर से मिलेगा सौभाग्य

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर ठा. बांकेबिहारीजी का महाभिषेक होगा। महाभिषेक के अवसर पर जिस वस्त्र को ठाकुरजी धारण करेंगे उसका चीर भक्तों को सौभाग्य प्रदान करेगा। बांकेबिहारीजी, राधाबल्लभ जी, राधारमण जी, राधाश्यामसुंदरजी और अनेकों मंदिर के अलावा घर-घर ठाकुरजी का महाभिषेक होगा। इस मौके पर जो वस्त्र ठाकुरजी धारण करते हैं,

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 05 Sep 2015 03:02 PM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2015 03:32 PM (IST)
कपड़े की चीर से मिलेगा सौभाग्य

वृंदावन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर ठा. बांकेबिहारीजी का महाभिषेक होगा। महाभिषेक के अवसर पर जिस वस्त्र को ठाकुरजी धारण करेंगे उसका चीर भक्तों को सौभाग्य प्रदान करेगा। बांकेबिहारीजी, राधाबल्लभ जी, राधारमण जी, राधाश्यामसुंदरजी और अनेकों मंदिर के अलावा घर-घर ठाकुरजी का महाभिषेक होगा। इस मौके पर जो वस्त्र ठाकुरजी धारण करते हैं, मान्यता है इस वस्त्र की एक चीर अगर ठाकुरजी के भक्त के पास है तो उसे किसी भी काम में असफलता नहीं मिलती। भाग्य और ठाकुरजी का आशीर्वाद उसके साथ रहता है। यही कारण है कि महाभिषेक होने के बाद पंचामृत का प्रसाद और कपड़े की चीर लेना श्रद्धालु नहीं भूलते।

prime article banner

घरों में बन रहा पाग और पंजीरी 1ठाकुरजी को जन्म के बाद पाग और पंजीरी का प्रसाद लगाया जाएगा। इसे तैयार करने में मंदिर, मठ और आश्रमों में रसोईया लगे हैं, तो घरों में यशोदा अपने लड्डूगोपाल के जन्मदिन पर ये खास प्रसाद तैयार कर रही हैं। मिंगी पाग, मूंगफली का पाग, मेवा पाग के अलावा नमकीन पाग तैयार किया जा रहा है। पंजीरी का प्रसाद लगाकर नंदोत्सव के दिन इसे भक्तों में बांटा जाएगा। नंदोत्सव के दिन वृंदावन में घर-घर पकवान बनेंगे, जिसका लड्डूगोपाल को प्रसाद लगाकर भक्त ग्रहण करेंगे।

अधिकारियों की बात

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर बेहतर प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सहूलियतों के लिए पार्किंग और सामान घर भी बनाए गए हैं। पेयजल और पर्याप्त रोशनी के इंतजाम किए गए हैं। सेक्टर-मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। स्वास्थ्य कैंप भी लगवाए गए हैं। चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया गया है। -राजेश कुमार , जिलाधिकारी , मथुरा।

कान्हा का जन्मोत्सव है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तो चौकसी बरती ही जा रही है, पूरे शहर में भी निगरानी हो रही है। भीड़ भी कैमरे में कैद की जाएगी। सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी भ्रमण करते रहेंगे। किसी भी तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।- डॉ. राकेश सिंह एसएसपी, मथुरा।

वृंदावन: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर ठा. बांकेबिहारीजी का महाभिषेक होगा। महाभिषेक के अवसर पर जिस वस्त्र को ठाकुरजी धारण करेंगे उसका चीर भक्तों को सौभाग्य प्रदान करेगा। बांकेबिहारीजी, राधाबल्लभ जी, राधारमण जी, राधाश्यामसुंदरजी और अनेकों मंदिर के अलावा घर-घर ठाकुरजी का महाभिषेक होगा। इस मौके पर जो वस्त्र ठाकुरजी धारण करते हैं, मान्यता है इस वस्त्र की एक चीर अगर ठाकुरजी के भक्त के पास है तो उसे किसी भी काम में असफलता नहीं मिलती। भाग्य और ठाकुरजी का आशीर्वाद उसके साथ रहता है। यही कारण है कि महाभिषेक होने के बाद पंचामृत का प्रसाद और कपड़े की चीर लेना श्रद्धालु नहीं भूलते।

घरों में बन रहा पाग और पंजीरी

ठाकुरजी को जन्म के बाद पाग और पंजीरी का प्रसाद लगाया जाएगा। इसे तैयार करने में मंदिर, मठ और आश्रमों में रसोईया लगे हैं, तो घरों में यशोदा अपने लड्डूगोपाल के जन्मदिन पर ये खास प्रसाद तैयार कर रही हैं। मिंगी पाग, मूंगफली का पाग, मेवा पाग के अलावा नमकीन पाग तैयार किया जा रहा है। पंजीरी का प्रसाद लगाकर नंदोत्सव के दिन इसे भक्तों में बांटा जाएगा। नंदोत्सव के दिन वृंदावन में घर-घर पकवान बनेंगे, जिसका लड्डूगोपाल को प्रसाद लगाकर भक्त ग्रहण करेंगे।

अधिकारियों की बात

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर बेहतर प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सहूलियतों के लिए पार्किंग और सामान घर भी बनाए गए हैं। पेयजल और पर्याप्त रोशनी के इंतजाम किए गए हैं। सेक्टर-मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। स्वास्थ्य कैंप भी लगवाए गए हैं। चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया गया है। -राजेश कुमार , जिलाधिकारी , मथुरा।

कान्हा का जन्मोत्सव है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तो चौकसी बरती ही जा रही है, पूरे शहर में भी निगरानी हो रही है। भीड़ भी कैमरे में कैद की जाएगी। सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी भ्रमण करते रहेंगे। किसी भी तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।- डॉ. राकेश सिंह एसएसपी, मथुरा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.