100 साल बाद पड़ रहा है ऐसा सूर्यग्रहण
21 अगस्त दिन सोमवार को सूर्यग्रहण पड़ रहा है। यह काफी खास होगा, क्योंकि ऐसा संयोग करीब 100 साल बाद देखने को मिल रहा है।
भारत में नहीं दिखेगा यह सूर्यग्रहण
साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण 21 अगस्त 2017 को हो रहा है। यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप, उत्तर-पूर्व एशिया, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका आदि जगहों पर दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण 21 अगस्त की रात्रि में 9 बजकर 16 मिनट पर प्रारंभ होगा और रात्रि 2.34 बजे समाप्त होगा। भारत में न तो यह ग्रहण दिखाई देगा और न ही इसका असर भारत में रहने वाले लोगों पर पड़ेगा। हालांकि, विदेशों में रहने वाले भारतीयों पर इसका असर जरूर पडे़गा। उन्हें ग्रहण काल के दौरान आवश्यक नियमों का पालन करना चाहिए।
100 सालों बाद ऐसा संयोग
ग्रहण का मध्यकाल रात्रि 11.51 बजे होगा। जिन देशों में यह ग्रहण दिखाई देगा वहां ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले यानी 21 अगस्त के दिन में 11.51 बजे से लग जाएगा। इस ग्रहण का असर पूर्व के देशों और मध्य-पूर्व के देशों में देखने को मिलेगा। वहां की आर्थिक और सामाजिक स्थितियां खराब हो सकती हैं। गौरतलब है कि करीब 100 सालों बाद भाद्रों माह की अमावस्या के दिन अमेरिकी महाद्वीप में पूर्ण सूर्य ग्रहण लग रहा है।
फिर देखने को मिलेगा 2099 में
आपको बता दें कि सबसे पहला पूर्ण सूर्यग्रहण 1878 में देखा गया था। तब करीब 2.1 मिलियन लोगों ने इसे देखा था। इस बार का सूर्यग्रहण उन लोगों के लिए भी खास है जो 2010 के बाद जन्में हैं। क्योंकि 21 अगस्त के बाद यह संयोग 2099 में आएगा।