भाई ने भाई पर किया कस्सी से हमला, गंभीर घायल
संवाद सूत्र, पंट्टी : गांव भंगाला निवासी अमरीक सिंह को उसके भाई ने मामूली विवाद के चलते कस्सी से
संवाद सूत्र, पंट्टी : गांव भंगाला निवासी अमरीक सिंह को उसके भाई ने मामूली विवाद के चलते कस्सी से हमला कर दिया। अमरीक सिंह को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
बघेल सिंह नामक व्यक्ति के तीन बेटे है। उनमें से सलविंदर सिंह शिंदू और अमरीक सिंह शराब पीने के आदी हैं। दोनों कई बार आपस में झगड़ते रहते हैं। शुक्रवार रात को अमरीक सिंह अपने घर में सो रहा था, तो सलविंदर सिंह शिंदू ने उस पर कस्सी से हमला कर दिया। अमरीक सिंह को गंभीर हालत में पट्टी के अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। थाना सदर पंट्टी के एडिशनल एसएचओ सुखचैन सिंह, ड्यूटी अफसर गुरवेल सिंह मौके पर पहुंचे जिन्होंने अमरीक सिंह के बड़े भाई सरवन सिंह के बयानों पर आरोपी भाई सलविंदर सिंह शिंदू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।