जन्मदिन पर लगाया रक्तदान कैंप
संवाद सहयोगी, रामपुरा फूल सेवा भारती की तरफ से संस्था के सदस्य सु¨रदर गर्ग के जन्मदिन मौके स्थानी
संवाद सहयोगी, रामपुरा फूल
सेवा भारती की तरफ से संस्था के सदस्य सु¨रदर गर्ग के जन्मदिन मौके स्थानीय सेवा धाम में रक्तदान कैंप लगाया गया। कैंप में जिला परिषद के चेयरमैन गुरप्रीत ¨सह मलूका मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। समाजसेवी केवल कांसल, सु¨रदर जोड़ा, नगर परिषद महराज के प्रधान ह¨रदर हिन्दा, डॉ सु¨रदर अग्रवाल और निर्मल ¨सह ने विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत की।
कैंप में ब्लड बैंक सिविल अस्पताल रामपुरा फूल की टीम की तरफ से 17 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस दौरान स्टेट अवार्डी सु¨रदर गर्ग अपने जन्मदिन मौके पर 113वीं भी बार रक्तदान किया। कैंप की शुरुआत सेवा भारती की तरफ से चलाए जा रहे सिलाई केंद्र की छात्राओं की तरफ से प्रार्थना करके की।
इस दौरान मलूका ने अपने संबोधन में सेवा भारती की तरफ से किये जा रहे समाजसेवी कार्यों की प्रशंसा करते हुए संस्था के मेंबर और स्टेट अवार्डी सु¨रदर गर्ग को अपने जन्मदिन पर रक्तदान कैंप लगाने की बधाई दी। इस मौके मंच संचालक की भूमिका संस्था के पीआरओ जीवन ¨जदल ने अदा की।