यूएई में चलती कार से गिरी भाजपा की महिला नेता की मौत
सुनीता कासरगोड नगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी की पार्षद थीं और 2011 में राज्य विधानसभा चुनावों के दौरान उदुमा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार थीं।
शारजाह, एएनआइ। शारजाह में दाहाद रोड पर चलती कार से गिरने के बाद एक भारतीय महिला नेता की मौत हो गई। खलीज टाइम्स ने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि कार से गिरने के बाद केरल की 40 वर्षीय सुनीता प्रशांत का सिर एक खंबे से जा टकराया। हादसे के तुरंत बाद सुनीता की मौत हो गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता कासारगोड जिले के अदुखत व्याल समुद्र तट क्षेत्र की रहने वाली थी। वे शारजाह में एक सैलून में पिछले पांच सालों से ब्यूटीशियन के रूप में काम कर रही थीं।
शारजाह गणेश अरमंगणम में भारतीय पीपुल्स फोरम के अध्यक्ष ने कहा कि सुनीता कासरगोड नगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी की पार्षद थीं और 2011 में राज्य विधानसभा चुनावों के दौरान उदुमा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार थीं। उन्होंने कहा कि वह उसी इमारत में सैलून के अन्य सहयोगियों के साथ रह रही थी जहां सैलून था।
यह भी पढ़ेंः अमेरिका ने हिजबुल मुजाहिदीन को माना अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन