आर्मस्ट्रांग जिस बैग में चंद्रमा से धूल लाए, उसकी होगी नीलामी
अपोलो-11 में आर्मस्ट्रांग ने चंद्रमा से पहले नमूने लाए थे।
न्यूयॉर्क, प्रेट्र। चंद्रमा पर पहला कदम रखने वाले नासा के अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग जिस बैग में वहां से धूल के नमूने लाए थे, अब उसकी नीलामी की जाएगी। इस दुर्लभ बैग के 40 लाख डॉलर (करीब 26 करोड़ रुपये) में बिकने का अनुमान है।
48 साल पहले धरती पर इस बैग से चंद्रमा से धूल के नमूने लाए गए थे। इस बैग के साथ आर्मस्ट्रांग के सहयोगी रहे बज एल्डि्रन के हस्ताक्षर वाला एक फोटो और कई दूसरी यादगार वस्तुओं की 20 जुलाई को नीलामी होगी। नीलामी घर सूदबी के अनुसार, अंतरिक्ष खोज से जुड़ी वस्तुओं को पहली बार बाजार में लाया जाएगा। अपोलो-11 में आर्मस्ट्रांग ने चंद्रमा से पहले नमूने लाए थे।
इस मिशन के दौरान आर्मस्ट्रांग ने चंद्रमा से 500 ग्राम पदार्थ और वहां के पांच विभिन्न स्थानों से चट्टान के 12 टुकड़े एकत्र किए थे। इनकी लंबाई एक सेंटीमीटर से कुछ ज्यादा थी। दशकों तक इस बैग के असली इतिहास से लोग अनजान थे। एक साल पहले ही इसकी सच्चाई सामने आई।
यह भी पढ़ेंः फर्स्ट लेडी मेलानिया का राष्ट्रपति ट्रंप के साथ ऐसा शर्मनाक व्यवहार क्यों