Move to Jagran APP

चीनी एयरलाइंस के कर्मचारियों ने भारतीय यात्रियों से की बदसुलूकी

एयरलाइंस कर्मचारियों के बॉडी लैंग्वेज से लग रहा था कि वे दोनों देशों के बीच बढ़ते सीमा विवाद से कुंठित हैं।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Sun, 13 Aug 2017 04:52 PM (IST)Updated: Sun, 13 Aug 2017 10:26 PM (IST)
चीनी एयरलाइंस के कर्मचारियों ने भारतीय यात्रियों से की बदसुलूकी
चीनी एयरलाइंस के कर्मचारियों ने भारतीय यात्रियों से की बदसुलूकी

बीजिंग, प्रेट्र। डोकलाम पर भारत के सख्त तेवर से चीनी नागरिक भी बौखला उठे हैं। ऐसे ही एक मामले में शंघाई पुडांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पर चीनी एयरलाइंस के कर्मचारियों ने भारतीय यात्रियों से बदसुलूकी की। इस मामले के भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के संज्ञान में आने के बाद भारत की ओर से चीनी विदेश मंत्रालय व एयरपोर्ट अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई है। हालांकि चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने इस तरह की किसी घटना से इन्कार किया है।

loksabha election banner

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने इस संबंध में सुषमा स्वराज को पत्र लिखा था। चहल छह अगस्त को चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस से नई दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रहे थे। उन्हें शंघाई पुडांग में रूककर इसी एयरलाइंस के सैन फ्रांसिस्को जाने वाले दूसरे विमान में सवार होना था। चहल ने बताया कि जहाज के निकास द्वार(व्हीलचेयर वाले यात्रियों के लिए) पर एयरलाइंस के ग्राउंड स्टाफ भारतीय यात्रियों को अपमानित कर रहे थे।

एयरलाइंस कर्मचारियों के बॉडी लैंग्वेज से लग रहा था कि वे दोनों देशों के बीच बढ़ते सीमा विवाद से कुंठित हैं। चहल ने विदेश मंत्री को यह सुझाव भी दिया है कि वह भारतीय यात्रियों को चीन के रास्ते ट्रांजिट यात्रा न करने की एडवाइजरी जारी करें। ज्ञात हो कि सिक्किम क्षेत्र के डोकलाम में भारत व चीन की सेना आमने-सामने है। चीन ने पिछले महीने जारी एडवाइजरी में भारत में रह रहे अपने नागरिकों को सुरक्षा का खास खयाल रखने को कहा था।

यह भी पढ़ें: यूएस ने माना, चीन दुनिया के लिए भविष्य का सबसे बड़ा खतरा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.