भारतीय अंडर-17 टीम ने इटली को हराया
भारतीय लड़कों ने मैच में ज्यादातर समय अपना दबदबा बनाए रखा और कई मौके बनाए।
By ShivamEdited By: Published: Sat, 20 May 2017 01:28 AM (IST)Updated: Sat, 20 May 2017 01:28 AM (IST)
अरिजो (इटली), आइएएनएस। भारतीय अंडर-17 फुटबॉल टीम ने शुक्रवार को यहां मैत्री मैच में इटली की अंडर-17 टीम को 2-0 से हरा दिया।
भारत की ओर से अभिजीत सरकार ने 31वें मिनट में जबकि राहुल प्रवीण ने 80वें मिनट में गोल दागे। भारतीय टीम का यूरोप दौरा इस वर्ष अपने देश में होने वाले अंडर-17 विश्व कप की तैयारी के लिए था। भारतीय लड़कों ने मैच में ज्यादातर समय अपना दबदबा बनाए रखा और कई मौके बनाए।
भारत के पास आठवें मिनट में भी गोल करने का मौका था जब कोमल ने इतालवी गोलकीपर को लगभग परास्त कर दिया था। लेकिन वह मामूली अंतर से गोल करने से चूक गए। मेहमान टीम ने एक बार अपना दबदबा बना लिया तो फिर उसे कम नहीं होने दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें