पहनेंगे आप! रोलर स्केट वाले सैंडल, कीमत 1.65 लाख रुपये
फैशन पैरिस और फ्रांस की गलियों से निकलता है ये तो आप ने सुना ही होगा पर हम आप को आज ये दिखाने भी रहे हैं। पैरिस के एक फैशन हाउस ने रोलर स्केट वाली स्टिललिटो लॉन्च की है।
पैरिस के एक फैशन हाउस यूवेस सेंट लॉरैंट ने रोलर स्केट स्टिलेटो लॉन्च की है। हाई हील के साथ इसमें नीचे पहिए लगे हुए है। ये इस फैशन हाउस की न्यू कलेक्शन है। इस स्टिलेटो की कीमत लाखों में है।
ये क्लासिक रोलर स्केटर से थोड़ा हट कर हैं। यह पहली बार नहीं है जब लॉरैंट ने स्केटर को डिजाइन किया है। 2013 में कंपनी ने स्टार एंड स्ट्रिप्स का एक डिजाइन लॉन्च किया था।
कंपनी ने स्टिलेटो को सिंगल कलर के साथ और भी कई कलर वैरिएंट में उतारा है। कंपनी ने स्टिलेटो को बहुत ही खूबसूरती के साथ डिजाइन किया है। ट्विटर पर यूजर्स इसे शेयर कर रहे हैं। कंपनी ने एक रोलर स्केटर स्टिलेटो को लाखों की कीमत में बेंच रही है। इसे पहनने के बाद आप वॉक तो नहीं कर सकती हैं पर स्केटिंग जरूर कर पाएंगी।
कंपनी ने स्केट स्टिलेटो के कई डिजाइन लॉन्च किए है। इसे लड़कों के लिए भी शू के साथ लॉन्च किया गया है। महिलाएं इसे कितना पसंद करती हैं इसे तो आने वाला समय ही बताएगा। कंपनी ने दावा किया है कि ये स्केट स्टिलेटो महिलाओं की पहली पसंद बन कर उभरेंगे।