ब्राजील की यह लड़की बनेगी दुनिया की सबसे लंबी दुल्हन
ब्राजील में रहने वाली 20 साल की एलिसैनी की लंबाई 6 फुट 8 इंच हैं। वह जल्द ही शादी करके दुनिया की सबसे लंबी दुल्हन बन जाएंगी।
एक फुट छोटे आदमी से करेंगी शादी
दुनिया में लंबे लोगों की कमी नहीं है। किसी की हाइट सात फुट तो कोई आठ फुट लंबा है। लेकिन आज हम बात करते हैं दुनिया की सबसे लंबी दुल्हन की। नाम है एलिसैनी डा क्रूज सिल्वा, 20 साल की एलिसैनी ब्राजील की रहने वाली हैं। उनकी हाइट 6 फुट 8 इंच है। वह बहुत जल्द शादी करने वाली हैं। आप सोच रहे होंगे कि एलिसैनी का पति भी उनकी तरह लंबा होगा लेकिन ऐसा नहीं है। पेशे से कंस्ट्रक्शन वर्कर फ्राकिनाल्डो ने पहली नजर में ही एलिसैनी को पसंद कर लिया था। वह अपनी गर्लफ्रेंड से एक फुट चार इंच छोटे हैं।
अब घर बसाने की तैयारी
एलिसैनी और फ्राकिनाल्डो की प्रेम कहानी काफी इंट्रेस्टिंग है। दोनों करीब तीन साल से एक-दूसरे को जानते हैं। और पिछले एक साल से लिव इन में रह रहे। अब दोनों ने शादी का फैसला लिया है। शादी करते ही एलिसैनी दुनिया की सबसे लंबी दुल्हन बन जाएंगी। एलिसैनी बताती हैं कि उन्हें अपनी शादी का काफी इंतजार है। वह खुश्किस्मत हैं कि उन्हें फ्राकिनालडो जैसा पार्टनर मिला।
ज्यादा हाईट की यह है वजह
एलिसैनी की लंबाई बढ़ने के पीछे असल वजह ट्यूमर है। वह पिटुएरी ग्लैंड से पीड़ित हैं। जिसके चलते उनकी हाईट लगतार बढ़ती गई। एलिसैनी को अपनी हाईट की वजह से काफी दिक्कतें भी हुईं। उन्होंने मॉडलिंग करने की सोची लेकिन वहां निराशा हाथ लगी। सभी ने उनकी ओवर हाईट की वजह से मॉडल बनने का चांस नहीं दिया।