बंदर को दिया रॉयल बेबी का नाम
भले ही समय के साथ जापान और ब्रिटेन के बीच संबंधों में सुधार आया हो पर मौका मिलने पर दोनों देश एक दूसरे का माखौल उड़ाने से बाज नहीं आते हैं। कुछ ऐसा ही वाकया ब्रिटेन की रॉयल बेबी के जन्म वाले दिन भी हुआ। दरअसल चारलॉट एलिजाबेथ डायना के
टोक्यो। भले ही समय के साथ जापान और ब्रिटेन के बीच संबंधों में सुधार आया हो पर मौका मिलने पर दोनों देश एक दूसरे का माखौल उड़ाने से बाज नहीं आते हैं। कुछ ऐसा ही वाकया ब्रिटेन की रॉयल बेबी के जन्म वाले दिन भी हुआ। दरअसल चारलॉट एलिजाबेथ डायना के जन्म के दिन दक्षिण जापान के एक चिडिय़ाघर में बंदर के एक बच्चे का जन्म भी हुआ। चिडिय़ाघर प्रशासन ने बंदर के बच्चे का नाम रखने के लिए सार्वजनिक तौर पर वोटिंग करवाई। उस दिन रॉयल बेबी का नाम चारलॉट काफी लोकप्रिय निकला और सबसे ज्यादातर लोगों ने इसी नाम का सुझाव दिया। लिहाजा उसका नाम चारलॉट रख दिया गया। हालांकि इस पर फोन कॉल और ई-मेल के जरिए काफी तीखी प्रतिक्रिया हुई जिसके बाद नाम बदलने पर विचार किया जा रहा है।