आपके पास भी है कोई पुराना सिक्का तो बन सकते हैं लखपति, यहां होती है नीलामी
हममें से कितनों के घर में पुराने सिक्के पड़े हैं जिनकी आप समझते हैं कि अब कोई कीमत नहीं है पर आप गलत हैं क्योंकि वो लाखों के हो सकते हैं।
भारत में भी शुरू हुई पुराने सिक्कों की नीलामी
जी हां बेकार और कबाड़ जैसे लगने वाले पुराने सिक्के कितने अनमोल हो सकते हैं इसका शायद आपको अंदाजा भी नहीं है। जीहां इन सिक्कों को नीलाम करके आप लाखें करोड़ों तक कमा सकते हैं। बस आपको सही जगह और सही तरीका मालूम होना चाहिए। भारत में हालाकि अभी भी ये नया चलन है और कम लोगों को इसके बारे में पता है। पर अब कई नामी कंपनिया यहां भी अपना पैर जमाने लगी हैं। ईबे, मेल्कॉम टॉडीवाला जैसी कुछ कंपनियां पुराने सिक्कों की नीलामी करती हैं। जहां आप अपने पुराने सिक्के बेच सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो लंदन,जर्मनी, हंगरी, फ्रांस जैसे देशों के बाजार में पुराने सिक्के ऑनलाइन भी बेच सकते हैं। इसके साथ ही हांगकांग, चीन में बीजिंग और गुआनझाओ में सिक्कों का बाजार है जहां यह सिक्के बेचे जा सकते हैं। आप कमीशन देकर एजेंट की मदद से भी सिक्के बेच सकते हैं।
बहुमूल्य होते हैं दुर्लभ पुराने सिक्के
अगर कोई सिक्का रेयर मतलब दुर्लभ है तो उसकी कीमत काफी ज्यादा होती है। सिक्कों की खरीद फरोख्त करने वाली कंपनियों और एजेंटों के पास ऐसे विशषज्ञ होते हैं जो जांच करके बताते हैं कि वास्तव में कोई सिक्का कितना पुराना है, रेयर है या फिर फेक है। इन्हीं विशषज्ञों की मानें तो एंटीक मार्केट सिक्कों की कीमतें इस आधार पर तय होती हैं कि कोई सिक्का कितनी आसानी से मिल सकता है या फिर इतना दुर्लभ है कि बहुमूल्य हो गया है। फरवरी 2016 में जहांगीर के समय का एक सोने का सिक्का 1.55 करोड़ रुपए में बिका था। लगभग 400 साल पुराने इस सिक्के पर वृश्चिक राशि का चिन्ह बना है। जबकि 1939 का चांदी का एक रुपया 4 लाख से ज्यादा का बिका। इसे भारत का आखिरी शुद्ध चांदी का सिक्का माना जाता है। उसी तरह एक नीलामी में विलियम फोर्थ के 2 मुहर के सेट के एक खरीददार ने 12 लाख रुपए चुकाए थे। यानि जितना पुराना और रेयर उतना ज्यादा मंहगा
ये सबसे मंहगे सिक्के
बताते हैं कि मुगल बादशाह अकबर का बनवाया गया और सीता की छवि वाला सिक्का विश्व में सबसे दुर्लभ है। चार ग्राम गोल्ड में बने ऐसे सिर्फ दो सिक्के बचे हैं। इनमें से एक न्यूयार्क के एक सिक्का संग्रहकर्ता के पास है और दूसरा वियना के म्यूजियम में है। ये सिक्का 2 करोड़ रुपए में बिका था। वहीं दूसरा रेयर सिक्का मुगल राजा जहांगीर का था, जिसे उन्होंने साउदी अरब के राजा को तोहफ में दिया था। इस सिक्के की 1988 में लंदन में नीलामी हुई थी और ये 80 करोड़ रुपए में बिका था।