इतने रुपये खर्च करके आदमी से बन गया खूबसूरत परी
अर्जेंटीना में रहने वाले एक लड़के को परी बनने का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने अपना चेहरा ही बदल लिया। बेहद हैंडसम दिखने वाले इस लड़के ने अपनी आंखों, होंठ और नाक की सर्जरी करवाकर परियों वाला लुक अपना लिया।
परी जैसा बन गया यह लड़का
फिल्म या टीवी शो देखने को शौक हर किसी को होता है। लेकिन यह शौक कब आपका जुनून बन जाता है यह कोई नहीं जान पाता। ऐसा ही कुछ हुआ अर्जेंटीना में रहने वाले 25 वर्षीय लुईस पैड्रन के साथ। लुईस बचपन से ही परियों वाले शो काफी देखा करता था, टीनएज में आते-आते वह इस मायाजाल में फंस सा गया। वह खुद को परी जैसा समझने लगा। फिर एक दिन लुईस के मन में विचार आया कि वह अपने चेहरे को पूरी तरह बदल देगा। लुईस ने अपने दोस्त और घरवालों की बात को नकारते हुए चेहरे की सर्जरी करवाने का फैसला लिया।
22 लाख का आया खर्च
लुईस ने सबसे पहले अपनी आंखों को चेंज करवाया। उसने अपनी आंखों को बड़ा करवाकर उसका रंग भी बदल लिया। अब उसकी आंखे पिंक कलर की हैं। इसके अलावा उसने अपनी नाक और होंठों की सर्जरी भी करवाई। वहीं चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों से बाल हटवाने के लिए उसने काफी पैसा खर्च किया। कुल मिलाकर इस सर्जरी में तकरीबन 22 लाख का खर्च आया।