ये क्या! हैंडपंप के पानी से नहाते ही हो गए गंजे
लदनियां के नाथपट्टी गांव में शनिवार दोपहर के समय घर के बाहर लगे हैंडपंप के पानी से एक ही परिवार के चार सदस्यों ने स्नान किया। शाम होते-होते परिवार केसभी चारों सदस्य गंजे हो गए।
बिहार के मधुबनी जिले में लदनिया इलाके में एक हैंडपंप के पानी से नहाना पूरे परिवार के लिए आफत बन गया। दरअसल, इस हैंडपंप के पानी से नहाने के बाद पूरा परिवार गंजा हो गया। इसे देखकर आसपास के लोग स्तब्ध रह गये।
बहरहाल, प्रशासन ने हैंडपंप को सील कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, लदनियां के नाथपट्टी गांव में शनिवार दोपहर के समय घर के बाहर लगे हैंडपंप के पानी से एक ही परिवार के चार सदस्यों ने स्नान किया। शाम होते-होते परिवार केसभी चारों सदस्य गंजे हो गए। प्रभावित सदस्यों में परिवार के मुखिया मो हासिम, पत्नी जयमून खातून, बेटी अफसाना खातून व पुत्र मो हफीजुल शामिल हैं।
सूचना पर पहुंचे बीडीओ बिमल कुमार व पीएचसी के चिकित्सक डॉ.विजय साह ने लोगों से पूछताछ भी की। हालांकि, बाल गिरने के स्पष्टï काराणों का अभी तक कुछ पता नही चला है।
पीडि़तों के अनुसार उन्होंने शनिवार दोपहर के समय पानी से स्नान किया। इसके कुछ देर बाद उनके बाल आपस में चिपक गये और छूने के बाद हाथों में आ गये। शाम होते-होते बाल गायब हो गए। घर की महिला सदस्यों को न तो घर में रहते बन रहा है, न बाहर निकलते। शनिवार को हुई इस घटना में प्रभावित लोगों को उपचार के लिए पहले खुटौना भेजा गया, जहां इन्हें स्वस्थ पाया गया। हैंडपंप के पानी को जांच के लिए भेजा दिया गया है। उसके बाद ही असली कारण का पता चल पाएगा।