Move to Jagran APP

दुनिया के खूबसूरत जलाशय जिनके पानी में है जहर, छूने भर से जा सकती है जान

दुनिया में कई खूबसूरत नदियां और झील हैं। जिनके पानी को छूने भर से ही आपकी जान जा सकती है।

By abhishek.tiwariEdited By: Published: Tue, 08 Aug 2017 12:16 PM (IST)Updated: Tue, 08 Aug 2017 12:16 PM (IST)
दुनिया के खूबसूरत जलाशय जिनके पानी में है जहर, छूने भर से जा सकती है जान
दुनिया के खूबसूरत जलाशय जिनके पानी में है जहर, छूने भर से जा सकती है जान

1. THE BOILING LAKE, DOMINICA :

loksabha election banner

कैरेबियाई देश डोमिनिका में एक झील है, जो काफी डेंजरस है। इस झील को 'द ब्‍वॉयलिंग लेक' बोलते हैं। यहां के पानी का तापमान 194 डिग्री फॉरेनहाइट है। इतने में इंसान उबल जाए। 

2. RIO TINTO, SPAIN :

दूर से देखने में काफी खूबसूरत नजर आने वाली यह झील काफी खतरनाक भी है। इस पानी में एसिड की काफी मात्रा है। एक बार नासा के वैज्ञानिकों ने इस पानी की जांच-पड़ताल की। उन्‍होंने पाया इसका तापमान उतना ही है जितना मंगल ग्रह पर।

3. LAKE NATRON, TANZANIA :

दुनिया में 'गुलाबी झील' नाम से मशहूर इस झील में नमक और सोडे का मिश्रण है। इस झील का पानी 140 डिग्री फॉरेनहाइट है।

4. THE BERKELEY PIT, MONTANA :

इस झील के पानी में एसिडिक वॉटर और कई केमिकल्‍स मौजूद हैं। पहले लोग यहां काफी मस्‍ती करने आते थे लेकिन बाद में पानी खराब होने के चलते यहां लोगों को आना-जाना बंद हो गया।


5. MONO LAKE, CALIFORNIA :

मोनो झील के पानी में नमक और सोडा मिला हुआ है। यह पानी काफी साफ तो है ही, साथ ही भारी भी है। इस पानी में कार्बोनेट की मात्रा ज्‍यादा है। जिसकी वजह से इसका पीएच वैल्‍यू 10 है।

6. LAKE NYOS, CAMEROON :

यह वोल्‍कैनो झील है। इसके पानी में कार्बन डाई आक्‍साइड की मात्रा काफी ज्‍यादा है। साल 1986 की बात है इस झील के नजदीक रहने वाले करीब 1700 लोग रात में सोए, तो फिर कभी नहीं उठे। सफोकेशन की वजह से उनकी मौत हो गई थी।

7. CITARUM RIVER, INDONESIA :

यह दुनिया की सबसे ज्‍यादा प्रदूषित नदी है। इसमें लेड, कैडमियम, क्रोमियम और पेस्‍टीसाइड है। इसका पानी काफी खतरनाक है।

8. LAKE KARACHAY, RUSSIA :

यह रुस का सबसे प्रदूषित इलाका है। इस झील के पानी में रेडियोएक्‍टिव की काफी मात्रा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.